Home » 30 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ़्तार

30 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ़्तार

by admin

आगरा। सिकंदरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना पुलिस ने दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है जिनके पास से थाना पुलिस ने लगभग 30 किलो गांजा बरामद किया है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई को अंजाम देकर जेल भेज दिया गया है। आपको बताते चलें कि नशीले पदार्थ की रोकथाम को लेकर एसएसपी बबलू कुमार ने विशेष अभियान छेड़ रखा है इस अभियान के दौरान ही आगरा जिले में पुलिस को लगातार गांजा तस्करों के खिलाफ सफलताएं मिल रही है।

थाना पुलिस ने बताया कि मुखबिर खास सूचना मिली थी कि कुछ गांजा तस्कर अवैध रूप से गांजा लेकर आगरा शहर में आ रहे हैं। इस सूचना पर सिकंदरा थाना पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान आवास विकास पुल के नीचे चेकिंग करना शुरू कर दिया। लगातार चेकिंग करने के दौरान एक कार आकर रुकी। उसे चेक करने का प्रयास किया गया तो पुलिस को आगे आता देख कार चालक ने तेज गति से पुलिसकर्मियों की ओर ही कार को दौड़ाना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने आवश्यक बल का प्रयोग कर कार की घेराबंदी की और कार सवार दोनों युवकों को दबोच लिया। दोनों युवक गांजा तस्कर निकले।

पकड़े गए गांजा तस्कर ओम प्रकाश पुत्र महाराज सिंह और मोहित पुत्र गजेंद्र सिंह थे। गाड़ी चेक की तो लगभग 30 किलो गांजा कार से बरामद हुआ। दोनों ही गांजा तस्करों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों गांजा तस्कर काफी समय से गांजे की तस्करी कर रहे जो विभिन्न मामलों में वांछित भी थे। इनकी धरपकड़ के लगातार प्रयास किए जा रहे थे जिन्हें पकड़ने में सफलता हाथ लगी है।

Related Articles