Home » नाली साफ करने को लेकर भिड़े दो पक्ष, महिला समेत पांच घायल

नाली साफ करने को लेकर भिड़े दो पक्ष, महिला समेत पांच घायल

by admin

आगरा। नाली साफ करने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में महिला समेत पांच लोग घायल हुए हैं। मामला शमशाबाद क्षेत्र के धिमश्री का है।

थाना शमशाबाद क्षेत्र के कस्बा धिमश्री में नाली साफ करने के विवाद में सुबह तड़के ही एक ही परिवार के लोगों में विवाद हो गया। आपसी कहासुनी के बीच विवाद इतना बढ़ा कि देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान पथराव भी हुआ। नाली को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों से महिला समेत पांच लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक कस्बा धिमश्री के रहने वाले गंगाराम और अशोक के परिवार की महिलाओं में सुबह पानी भरने को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद नाली साफ करने को लेकर विवाद हुआ।

सुबह तड़के हुई मारपीट में दोनों पक्षों से 5 लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Related Articles