Home » मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़े, एक पक्ष ने महिला पर फावड़े से किया प्रहार

मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़े, एक पक्ष ने महिला पर फावड़े से किया प्रहार

by pawan sharma

आगरा। थाना पिढौरा क्षेत्र के गांव बंजरिया में मामूली बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ा और दोनों ओर से जमकर मारपीट शुरू हो गयी। इस घटना में एक पक्ष से सास बहू गंभीर रूप से घायल हो गयी। झगड़े की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस घटना स्थल पहुँच गयी। पुलिस ने घायल लोगो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना थाना पिढौरा क्षेत्र के गांव बंजरिया की है। सुबह के समय शारदा देवी पत्नी देव लाल निवासी बंजरिया और राकेश पुत्र धनपाल निवासी बजरिया के बीच कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद हो गया। आरोपी राकेश ने शारदा पर फावड़े से हमला कर दिया। शारदा की आवाज सुनकर उसकी बहू नेहा बाहर आई तो आरोपी राकेश की पत्नी और बेटियों ने नेहा पर हमला बोल दिया। सास बहू गंभीर रूप से घायल हो गयी।

घायल शारदा देवी का ने बताया कि आरोप है कि सुबह अपने घर के दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी तभी सामने से राकेश ने कूड़ा फेंका। कूड़ा फेंकने की मना करने पर राकेश गाली-गलौज करने लगा और राकेश की पत्नी राजकुमारी व दोनों पुत्री पूनम पूजा राकेश की आवाज सुनकर लाठी डंडा लेकर आ गई। राकेश ने पास में रखे फावड़े से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर बहू नेहा बाहर आई तो उसे भी आरोपियो ने नही बक्शा और लाठी-डंडों से जमकर पीटा। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गयी।

पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर वो मौके पर पहुँच गए थे। झगड़े में शारदा देवी और बहू को चोटें आई है। दोनों घायलों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में भर्ती कराया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Comment