Home » America President के दो दिवसीय दौरे और TAJ विजिट पर खर्च होंगे 100 करोड़ से अधिक

America President के दो दिवसीय दौरे और TAJ विजिट पर खर्च होंगे 100 करोड़ से अधिक

by admin

आगरा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दो दिवसीय दौरे और ताज दीदार पर लगभग 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का खर्च आने वाला है। इसमें 70 फ़ीसदी खर्च तो सुरक्षा व्यवस्था पर होगा, शेष खर्च आवास से लेकर अन्य व्यवस्थाओं पर किया जाएगा।

यूपी सरकार का भी लगभग 16 करोड़ का खर्च अमेरिकी राष्ट्रपति के ताज विजिट पर होगा। पांच सितारा होटलों में 500 कमरे अमेरिकी दल के लिए बुक कराए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से 14 किलोमीटर लंबे रास्ते में 10 हज़ार पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। अमेरिकी दल के 400 सदस्य आगरा पहुंच चुके हैं। वह पिछले कई दिनों से पांच सितारा होटल में ठहरे हैं, उनके परिवहन की व्यवस्था प्रदेश सरकार ने की है। 8 दिनों के लिए आरक्षित होटलों के कमरों और खानपान पर आठ करोड़ खर्च होंगे। ट्रंप के विमान एयरफोर्स वन का 1 घंटे का खर्च 70 लाख है वह ढाई घंटे आगरा में रुकेगा। इस पर करीब 2 करोड़ का खर्च आएगा। 2 कार्गो विमान 1 दिन पहले आ जाएंगे जिनका एक विमान का 4 घंटे का खर्च 30 लाख रुपये है। इन विमानों पर ढाई करोड़ का खर्च आएगा। इसके अलावा ट्रंप के साथ दो ओर विमान आएंगे उनका भी खर्च लगभग 2 करोड़ के आसपास आएगा। वैसे तो ट्रंप सड़क मार्ग से ताज देखने जाएंगे लेकिन ईसके बावजूद अमेरिका के 7 हेलीकॉप्टर आसमान से निगरानी करते हुए नजर आएंगे। इस पर कई करोड़ रुपए खर्च होंगे।

आपको बताते चलें कि अमेरिकी राष्ट्रपति के 2 घंटे की विजिट में जितना पैसा खर्च हो रहा है, 3 महीने में ताजमहल से उतनी कमाई हो पाती है। प्रतिदिन ताजमहल में 7000 विदेशी और 22000 देशी पर्यटकों के आने का आंकलन है। इन सैलानियों से प्रतिदिन की टिकट से आय 90 लाख रुपये है।

Related Articles