Home » पानी के लिए खून के प्यासे हो गए दो भाई, जाने पूरा मामला

पानी के लिए खून के प्यासे हो गए दो भाई, जाने पूरा मामला

by pawan sharma

आगरा। भीषण गर्मी शुरू होते ही आगरा जिले में पानी के लिए खूनी संघर्ष शुरू हो गया है। पानी के लिये आपसी रिश्ते भी खून के प्यासे हो गए हैं।

ऐसा ही कुछ मामला बाह विधान सभा के थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के सुखभान पूरा में देखने को मिला। पानी भरने के लिए दो भाइयों के परिजनों के बीच वाद-विवाद हुआ। विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। घरो से डंडे लाठी लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। इतना ही नहीं लोगो ने एक दूसरे के ऊपर ईट पत्थर भी फेंके।

इस खूनी संघर्ष में दोनों ओर से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पानी के लिए खूनी संघर्ष की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी।

लहूलुहान आधा दर्जन से अधिक लोगों को पुलिस ने ईलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया तो वहीं दोनों और से खूनी संघर्ष करने वाले लोगों को गिरफ्तार भी किया। जिन घायलों की स्थिति नाजुक बनी थी पुलिस ने उन्हें इलाज़ के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक दोनों भाइयों ने साझे में समर लगवाई थी। इस समर पर पहले से एक परिवार का व्यक्ति नहा रहा था। पानी भरने को लेकर उससे कुछ कहा सुनी हुई जिसके चलते विवाद हुआ जो खूनी संघर्ष में बदल गया। इस घटना की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही होगी।

Related Articles

Leave a Comment