Home » मजदूरों की समस्याओं को लेकर मुखर हुए श्रमिक नेता तुलाराम शर्मा, शुरू किया प्रदेश व्यापी अभियान

मजदूरों की समस्याओं को लेकर मुखर हुए श्रमिक नेता तुलाराम शर्मा, शुरू किया प्रदेश व्यापी अभियान

by pawan sharma

आगरा। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की तमाम समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन एक बार फिर मुखर हो रहा है। मजदूरों की सुरक्षा,वेतन,पुरूष व महिला श्रमिकों को समान मजदूरी मिले इसको लेकर संगठन ने प्रदेश व्यापी अभियान की शुरुआत कर दी है। पहले चरण के दौरान संगठन पूरे प्रदेश में कमिश्नरी स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों को प्रदेश व केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपेगा। जिसकी शुरुआत आगरा शहर से की गई। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन के अध्यक्ष तुलाराम शर्मा ने असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की समस्याओं को लेकर अपर आयुक्त आगरा मंडल साहब सिंह और सहायक श्रमायुक्त सर्वेश कुमारी से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा। दोनों प्रशासनिक अधिकारियों ने इन ज्ञापनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजने का अस्वासन संगठन के अध्यक्ष तुलाराम शर्मा को दिया।

उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन के अध्यक्ष तुलाराम शर्मा ने बताया कि इस समय असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की स्थिति दयनीय बनी हुई है। इस क्षेत्र के मजदूर सामाजिक व चिकित्सा सुविधा से अछूते है तो वेतन के मानक भी सही नही है। इन सभी समस्याओ को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर इस क्षेत्र के मजदूरों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया गया है। केंद्र व प्रदेश सरकार के नाम दिए गए ज्ञापन में उठाई गई मांग इस प्रकार है।
1:- असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को 600 रू प्रतिदिन के हिसाब से वेतन मिले।
2:- असंगठित क्षेत्र से ठेकेदारी प्रथा समाप्त हो जिससे मजदूरों का शोषण रुक सके।
3:- महिला श्रमिकों को पुरूषों के समान वेतन मिले।
4:- श्रमिकों की समस्या समाधान के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर लघु सचिवालय की स्थापना हो।
5:- हर क्षेत्र में लेवर चोक बने और वहाँ पर मजदूरों के बैठने, पेयजल और शौचालय की सुविधा हो।
6:- असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को कार्य स्थल पर स्वास्थ व सुरक्षा मिले।
7:- मनेरगा श्रमिकों को साल में 200 दिन काम मिले।
8:- ग्रामीण क्षेत्र में लेवर कालोनी बनायी जाए।
9:- ईट भट्टा श्रमिकों के लिए कार्यस्थल पर शौचालय व रहने की व्यवस्था की जाए।
10:- ईट भट्टा श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिया जाए।
11:- सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का लाभ वास्ताविक श्रमिक तक पहुँचाया जाए।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी एंव श्रमिक नेता तुलाराम शर्मा, वरिष्ठ नेता भगवान सिंह, पुष्पेन्द्रर सौलंकी, हेमतला गोला, पिंकी जैंन, साकिर खाँन, प्रमोद श्रीवास्तव चरन सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment