446
आगरा। डौकी थाना क्षेत्र के ग्राम समोगर में पिता के साथ ट्रैक्टर पर बैठे एक 8 वर्षीय मासूम की ट्रैक्टर से गिरकर रोटावेटर में फंसने से मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉकी थाना क्षेत्र के ग्राम समोगर निवासी रामनरेश उर्फ रामू का 8 वर्षीय पुत्र कान्हा शुक्रवार शाम खेतों पर काम कर रहे अपने पिता के लिए घर से पानी लेकर आया। वह ट्रैक्टर पर बैठने की जिद करने लगा जिसके बाद पिता ने उसे अपने साथ ट्रैक्टर पर बैठा लिया और खेतों में काम करने लगा।
अचानक से कान्हा का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर के पीछे रोटावेटर की ओर गिर गया। उसमें फंसने से तत्काल उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। गमनीम माहौल में बालक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।