Home » गुजरात-महाराष्ट्र से 4679 श्रमिकों को आगरा लेकर पहुंची 8 ट्रैन, गृह राज्य तक बस से पहुंचाने की हुई व्यवस्था

गुजरात-महाराष्ट्र से 4679 श्रमिकों को आगरा लेकर पहुंची 8 ट्रैन, गृह राज्य तक बस से पहुंचाने की हुई व्यवस्था

by admin

आगरा। श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आगरा कैंट स्टेशन पर श्रमिक यात्रियों के उतरने का सिलसिला अभी भी जारी है। बीते दिनों में गुजरात से 3036 श्रमिक और महाराष्ट्र से 1643 श्रमिक आगरा पहुँचे। सीनियर डीसीएम आशुतोष कुमार ने बताया कि रेलवे देश के कई राज्यों में फंसे प्रवासी श्रमिको को उनको अपने आशियाने तक पहुंचाने का काम कर रही है। अभी तक आगरा से लगभग 130 श्रमिक ट्रेनें गुजरी है जिसमें से 5 टर्मिनेट ट्रेन थी। यात्रियों को कैंट स्टेशन पर ही उतरना था और तीन ट्रेन ऐसी रही जिन्हें आगे जाना था लेकिन उसमें से भी यात्री आगरा कैंट या फिर आगरा फोर्ट पर उतरे हैं। ऐसे सभी श्रमिक यात्रियों को स्टेशन पर डील किया गया है।

आगरा कैंट या फिर आगरा फोर्ट पर श्रमिक ट्रेन आने के दौरान श्रमिक यात्रियों से सोशल डिस्टेंस का पालन कराया जा रहा है और उनकी थर्मल स्केर्निग भी कराई जा रही है। सभी को सेनिटाइजर-फूड पैकेट-पानी की बोतल उपलब्ध कराकर अलग-अलग राज्य जनपदों हेतु लगाई गई 146 बसों के माध्यम से अपने गंतव्य तक पहुंचाए जाने की व्यवस्था कराई गई।

सीनियर डीसीएम आशुतोष कुमार ने बताया कि 12 मई से रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी किया है। इनमें से दिल्ली चेन्नई स्पेशल ट्रेन का स्टॉपेज आगरा कैंट स्टेशन पर मिल है। इसको लेकर भी सारे प्रीकॉशन लिए जा रहे है।

रेल मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार लॉकडाउन के वजह से अलग-अलग राज्यों में फंसे कुल 14 लाख लोगों उनके गृह राज्य पहुंचा दिया गया है। इस दौरान कुल 1074 ‘श्रमिक स्पेशल’ का संचालन किया गया। बीते दिन में 2 लाख से ज्यादा यात्रियों को उनके गृह राज्य पहुंचाया जा रहा है।

Related Articles