Home » आगरा में कांग्रेस का IT-Social Media Cell मजबूत करने को दिया गया प्रशिक्षण

आगरा में कांग्रेस का IT-Social Media Cell मजबूत करने को दिया गया प्रशिक्षण

by admin
Training given to strengthen Congress's IT-Social Media Cell in Agra

आगरा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर से पार्टी को मजबूत करने, पार्टी का जनाधार बढ़ाने और उसे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने को लेकर जिला एंव शहर कांग्रेस कमेटी आगरा के पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। कांग्रेस हाई कमान की ओर से जिला एंव शहर कांग्रेस कमेटी व फ्रंटल संगठन के पदाधिकारियों के लिए पंचकुइयां स्थित माथुर वैश्य भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से प्रशिक्षण देने वाले अश्वनी त्यागी, अजय शर्मा, शरद उपाध्याय, हर्ष बिसारिया, विष्णु शर्मा, शत्रुघन चौहान शामिल हुए।

इस कार्यक्रम की शुरुआत देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। उसके बाद सभा में उपस्थित सभी ने खड़े होकर राष्ट्रगीत वंदे मातरम गाया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करने का कार्यक्रम शुरू हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए अश्विनी त्यागी ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का आशय से अपने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव मैं किस तरह से काम करना है, संगठन को किस तरह से मौजूद बनाना है और अपनी बात को सोशल मीडिया के माध्यम से कैसे रखना है, इसे समझाना है। जिससे भाजपा व अन्य दलों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जा सके।

प्रशिक्षण के दौरान बूथ पर कैसी और किस तरह की टीम का गठन करना है, वार्ड पर और बूथ पर नए कार्यकर्ताओं को तैयार करना और आगामी चुनाव किस तरीके से काम करना है वह टीम के द्वारा समझाया गया। सोशल मीडिया पर किस तरीके से कांग्रेस पार्टी की ओर से अपनी बात को रखना है, कांग्रेस की नीतियों को कैसे जन-जन तक पहुंचाना है और विपक्षियों की पोल किस तरह से खोलनी है इसकी जानकारी भी दी गयी।

इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान कांग्रेस के आला अधिकारियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि ‘जिला, शहर, वार्ड और बूथ स्तर पर एक मजबूत टीम होनी चाहिए। वार्ड अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष एवं पंचायत ब्लॉक अध्यक्ष नगर अध्यक्ष को टि्वटर युटुब फेसबुक इंस्टाग्राम चलाना है। प्रदेश का पदाधिकारी हो या राष्ट्रीय पदाधिकारी हो या जिले का उसको अपने बूथ पर सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य है। यह प्रियंका गांधी जी के द्वारा निर्देश दिया गया है कि वह अपने बूथ पर अधिक से अधिक पार्टी से नए कार्यकर्ताओं को जोड़ें।’

Related Articles