Home » ट्रैफिक पुलिस ने की फिर गड़बड़ी, दूसरे जिलों के वाहन के चालान भेजने लगा

ट्रैफिक पुलिस ने की फिर गड़बड़ी, दूसरे जिलों के वाहन के चालान भेजने लगा

by admin
Traffic police again disturbed, started sending challans of vehicles from other districts

Agra. वाहन चालक द्वारा यातायात के नियमों का उल्लंघन किये जाने को लेकर यातायात विभाग ने सख्त रुख अपना रखा है लेकिन इस कार्रवाई के दौरान यातायात विभाग बड़ी बड़ी गड़बड़ियां करने में लगा हुआ है जिसका खामियाजा रहा वाहन चालकों को उठाना पड़ रहा है। यातायात पुलिस ने फिरोजाबाद जिले की बाइक का चालान काटा और उसका चालान आगरा की बाइक सवार के घर पर भेज दिया।

आगरा के खंदौली क्षेत्र के गांव नगला मट्टू के किसान रामवीर शर्मा के नाम पर पंजीकृत बाइक का यातायात पुलिस ने फोटो चालान काट दिया। रविवार को फोटो चालान पहुंचने पर उन्हें इस बात की जानकारी हुई। मगर, चालान में जिस बाइक की फोटो है, उसमें फिरोजाबाद की बाइक का नंबर है। इस बाइक को रामवीर के रिश्ते के भतीजे अनीश उपाध्याय चलाते हैं।

खंदौली निवासी अनीश उपाध्याय बिजली उपकरणों की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने रिश्ते के चाचा रामवीर की बाइक चलाते हैं। अभी बाइक चाचा के नाम पर ही पंजीकृत है। इसका नंबर यूपी 80 एएक्स 6816 है। रविवार को उनके चाचा के पास एक चालान पहुंचा। इसमें बिना हेलमेट बाइक चलाने के उल्लंघन का विवरण दिया था।

यह चालान 17 दिसंबर 2020 को काटा गया है। स्थान की जगह आगरा लिखा है। इसमें शमन शुल्क के रूप में एक हजार रुपये देने हैं। चाचा के घर चालान आया था। उन्होंने अनीश को जानकारी दी। चालान में एक फोटो लगा है। इसमें दो लोग बाइक पर नजर आ रहे हैं। पीछे वाले व्यक्ति ने हेलमेट नहीं लगाया है। इस पर पुलिसकर्मी ने फोटो खींचकर चालान किया है। मगर, बाइक का नंबर यूपी 83 एएक्स 6816 है। यह नंबर फिरोजाबाद का है।

अनीश का कहना है कि वह कभी फिरोजाबाद नहीं गए हैं। वहीं फिरोजाबाद की बाइक का चालान उनके घर पहुंच गया है। यह चालान फिरोजाबाद पहुंचाना चाहिए था। अब वह यातायात निरीक्षक से शिकायत करेंगे। यातायात निरीक्षक लाइन विजय कुमार सिंह ने बताया कि चालान के नंबर को दर्ज करने में गड़बड़ी हुई है तो उसे दूर किया जाएगा। पीड़ित की शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।

आगरा में यह पहला मामला नहीं है। पूर्व में पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के कार का चालान काट चुके हैं। इसके साथ ही घर में खड़ी बाइक और एक्टिवा के भी चालान कट चुके हैं। पीड़ितों ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद चालान रद्द भी किया जा चुका है। इसके बावजूद चालान में गड़बड़ी रुकने का नाम नहीं ले रही है।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/K7TYmtMzREv5Os7R2Lgzy8

Related Articles