Home » व्यापारियों को नहीं होगी कोई समस्या, अफसरों के उत्पीड़न से भी मिलेगी निजात

व्यापारियों को नहीं होगी कोई समस्या, अफसरों के उत्पीड़न से भी मिलेगी निजात

by admin
Traders will not have any problem, will also get relief from harassment of officers

आगरा। व्यापारियों को नहीं होगी कोई समस्या। अफसरों के उत्पीड़न से भी मिलेगी निजात।

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने कहा है कि अब व्यापारियों की हर समस्या का समाधान होगा। उनको पूरा सम्मान दिया जाएगा। यदि कोई अफसर किसी व्यापारी का उत्पीड़न करता है तो व्यापारी मंडल के पदाधिकारी या उन्हें अवगत कराए, ऐसे अफसरों के खिलाफ भी कार्रवाई कराई जाएगी।

वह शिकोहाबाद में नवनियुक्त कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इसके बाद कहा, व्यापारियों के हित के लिए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल शुरू से ही संघर्ष करता रहा है। उन्होंने कहा, अगर अधिकारी किसी का भी उत्पीड़न करता है तो वह सीधे उनसे मिल सकता है। उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा।

आगरा से गए व्यापारियों ने रविकांत गर्ग से मुलाकात की।

इस दौरान भारतीय उद्योग व्यापार मंडल आगरा के अध्यक्ष सुधीर गुप्ता और महामंत्री मुकेश कुमार गर्ग ने उनका अभिनंदन किया। उन्हें आगरा के व्यापारियों की समस्याओं से रुबरु कराया। इस दौरान उपाध्यक्ष रविंद्र गोयल, निखिल गर्ग, कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र गुप्ता आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Comment