Home » रेड क्रास अवार्ड मिलने पर व्यापारियों ने किया डॉ. आशीष ब्रह्मभट्ट का सम्मान

रेड क्रास अवार्ड मिलने पर व्यापारियों ने किया डॉ. आशीष ब्रह्मभट्ट का सम्मान

by admin
Traders honored Dr. Ashish Brahmbhatt after receiving the Red Cross Award

आगरा (17 May 2022 Agra News)। संगठन को और मजबूत बनाएगा उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल। बैठक में व्यापारियों ने किया डॉ. आशीष ब्रह्मभट्ट का सम्मान।

उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की सोमवार को वाटर वर्क्स स्थित अतिथि वन में बैठक हुई। बैठक में संगठन मंत्री डॉ. आशीष ब्रह्मभट्ट का सम्मान किया गया। उनको लखनऊ में रेड क्रॉस भवन में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा यूपी रेड क्रॉस अवार्ड दिए जाने पर सराहना की। उनको पगड़ी और पटका पहनाया गया।

महानगर उपाध्यक्ष विनय पुरवार और प्रवक्ता अमिताभ गुप्ता ने सुझाव दिया कि व्यापारियों की जीएसटी रजिस्ट्रेशन वाली फर्मों का सरकारी हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड जीएसटी विभाग के अधिकारियों से मिलकर पदाधिकारी और सभी सदस्यों का बनवाने का कार्य संगठन द्वारा कराया जाए।#agranews

कोषाध्यक्ष भरत बंसल, मीडिया प्रभारी कृष्ण गोपाल अग्रवाल और संगठन मंत्री शैलेंद्र गुप्ता ने सुझाव दिया कि उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल महानगर आगरा का प्रतिनिधि मंडल नई चुनी गई सरकार के मंत्री विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात करें और व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराए।#gst

संगठन के विस्तार पर चर्चा की
इससे पहले महानगर अध्यक्ष ने संगठन के विस्तार पर चर्चा की। विनय पुरवार और अमिताभ गुप्ता ने सुझाव दिया कि जीएसटी में पंजीकृत फर्मों का सरकारी हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड विभाग से मिल कर बनवाया जाए। महानगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता और महामंत्री निशात उद्दीन कुरैशी ने बताया कि प्रदेश एवं मंडल स्तर से आए विचारों समेत महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

ये रहे मौजूद
संगठन मंत्री शशि भूषण समाधिया, संयुक्त मंत्री पुष्पेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रचार मंत्री संदीप राठौर, सह-संगठन मंत्री आशीष जैन, पीयूष अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष विनय गुप्ता, मंत्री रोहित वर्मा,जेनिस दुबे, उप मंत्री रवि गुप्ता, अनु बंसल और नितिन पाराशर आदि रहे।

Related Articles