Home » व्यापारी भाजपा का अहम हिस्सा, केंद्र और प्रदेश सरकार के सामने उठाएंगे इनकी समस्याएं

व्यापारी भाजपा का अहम हिस्सा, केंद्र और प्रदेश सरकार के सामने उठाएंगे इनकी समस्याएं

by admin
Traders are an important part of BJP, will raise their problems in front of the central and state government

आगरा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री ने दिलाया भरोसा, व्यापारी भाजपा का अहम हिस्सा, केंद्र और प्रदेश सरकार के सामने उठाएंगे इनकी समस्याएं।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंडल की जिला आगरा इकाई के तत्वावधान में एक मंडलीय सम्मेलन वाटर वर्क्स स्थित अतिथि वन में आयोजित हुआ। इसमें आगरा मंडल के सभी पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित हुए। व्यापारियों ने कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह के समक्ष समस्याएं उठाईं। मंत्री और विधायकों ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।

जीएसटी वृद्धि वापस लेने की मांग, दुकानें भी जर्जर
सम्मेलन में व्यापारियों ने नॉन ब्रांडेड खाद्यान्न पर बढ़ाई गई जीएसटी वृद्धि को वापस लेने की मांग की। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट्स से जुड़े व्यापारियों ने अधिकारियों द्वारा ट्रक में किसी एक गलत बिल पकड़े जाने पर सभी को परेशान करने की बात कही। मंडी स्थल समेत अन्य जगहों पर दुकानों की जर्जर स्थिति को सामने रखा।

कर देने में सबसे आगे व्यापारी, सामने कई समस्याएं
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री और व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य डॉ. दिलीप सेठ ने कहा कि व्यापारी सरकारों को कर देने में सबसे आगे रहते हैं लेकिन फिर भी तमाम समस्याओं से उन्हें रूबरू होना पड़ता है।

कैबिनेट मंत्री का भरोसा
व्यापारियों ने अपनी तमाम दिक्कतों को सामने रखा तो प्रदेश के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में व्यापारियों के हित सदैव सुरक्षित रहेंगे। व्यापारी इस समाज का और भाजपा का अहम हिस्सा हैं। उनकी बात प्रदेश और केंद्र तक रखी जाएगी। प्रदेश सरकार कोरोना काल में व्यापारियों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करती है। व्यापारियों की सभी समस्याएं प्रदेश के वित्तमंत्री के सामने रखी जाएंगी। इसके अलावा केंद्र के प्रतिनिधियों के जरिए बात केंद्रीय वित्तमंत्री तक भी पहुचाई जाएगी।
विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने कहा कि वह व्यापारियों के साथ हमेशा खड़े हैं। उनकी हर दिक्कत को वह सदन में उठाएंगे। संबंधित मंत्रियों तक पहुंचाएंगे।

यहां से आए व्यापारी
सम्मेलन में किरावली, अछनेरा, एत्मादपुर, बाह, फतेहाबाद, शमशाबाद, जरार, भदरौली आदि जगह से पदाधिकारी और व्यापारी अपनी समस्याएं लेकर आए थे। प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ ने उन्हें आश्वस्त किया कि व्यापारियों पर किसी भी तरह का अन्याय व अत्याचार नहीं होने देंगे। संगठन व्यापारियों के हित में हमेशा कार्य करता आया है और हमेशा कार्य करता रहेगा।


जिलाध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला आगरा के कार्यों की जानकारी दी और सदैव व्यापारियों के हित में खड़े रहने के लिए अपने सभी व्यापारी भाइयों का आभार व्यक्त किया।

ये रहे मौजूद
मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी के अनुसार अधिवेशन का धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश मंत्री राजकुमार गुरनानी ने दिया। कार्यक्रम में गिर्राज अग्रवाल (जिला अध्यक्ष) , निर्मल जैन (मण्डल अध्यक्ष), राजकुमार गुरनानी (प्रदेशमंत्री), टीएन अग्रवाल (आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष) ,सुनील जैन (युवा जिला अध्यक्ष), कोषाध्यक्ष डीसी मित्तल, मेघराज दियालानी, अशोक जैन (पूर्व डिप्टी मेयर) , जिला उपाध्यक्ष किशोर बुधवानी, रोहित आयलानी (युवा जिला कोषाध्यक्ष) ,दीपक खरे (पूर्व पार्षद),सुदेश अग्रवाल, कमल छाबडिय़ा, योगेश रखवानी, सुलेमान, राजेंद्र कुमार ,आनंद कुमार गुप्ता, कुलदीप सिंह, रामबाबू अग्रवाल, रतन गुप्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment