Home » ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो महिलाओं को रौंदा, एक की मौत एक घायल

ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो महिलाओं को रौंदा, एक की मौत एक घायल

by admin

आगरा। फतेहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मीठापुरा में अपने भाई के साथ मायके जा रही एक महिला ट्रैक्टर की चपेट में आ गई जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठी एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार के लिए आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव मीठपुरा रोड पर हुई दुर्घटना में महिला मुन्नी देवी अपनी पड़ोस की महिला लॉन्गश्री के साथ अपने भाई के साथ चंडीगढ़ साला पिडोरा जा रही थी। सामने से अचानक एक ईंट लदा ट्रैक्टर सामने आ गया जिसके चलते दोनों महिलाएं ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। चपेट में आने से एक महिला की मौके पर मौत हो गयी जिससे गुस्साएं ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। महिला के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे में घायल महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Related Articles