Home » मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए उ०प्र० मजदूर संगठन अध्यक्ष ने उठाई ये आवाज़

मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए उ०प्र० मजदूर संगठन अध्यक्ष ने उठाई ये आवाज़

by pawan sharma

आगरा। किसी भी देश को विकासशील से विकसित बनाने में एक मजदूर का अहम योगदान होता है। इसीलिए पूरे विश्व में मजदूरों को सम्मान देने के लिए 1 मई को मजदूर दिवस मनाया जाता है लेकिन भारत में मजदूर की स्थिति अन्य देशों की अपेक्षा विपरीत ही नजर आती है। यहां पर मजदूर का शोषण किया जाता है। उसके स्वास्थ्य और वेतन से संबंधित योजनाओं पर सरकार ध्यान नहीं देती और असंगठित क्षेत्र के मजदूर हैं तो उनकी स्थिति और ज्यादा खराब है। यह कहना है उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन के संस्थापक तुला राम शर्मा का, जो पिछले 40 वर्षों से मजदूरों के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन आज भी मजदूर की स्थिति दयनीय बनी हुई है जिन्हें देखकर उनकी आंखों से आंसू निकल आते हैं।

विश्व मजदूर दिवस को मनाने के लिए उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन के संस्थापक तुलाराम शर्मा ईट भट्टों पर काम करने वाले मजदूरों के बीच पहुंचे जहां उन्होंने मजदूरों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को भी जाना। उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन के अध्यक्ष तुला राम शर्मा का कहना है कि आज भी मजदूर को उचित वेतन और स्वास्थ्य से संबंधित सुविधाएं नही मिल रही है। तुलाराम शर्मा ने प्रदेश और केंद्र सरकार से असंगठित मजदूरो के लिए योजनाएं बनाने की अपील की है। इतना ही नही सरकार से मजदूरो को 600 रुपए प्रतिदिन दिए जाने की मांग की है।

तुलाराम शर्मा ने मजदूर और उनके बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उन्हें शिक्षित बनाने की मांग की। उन्होंने बताया कि मजदूरो के हितों के लिए उन्होंने 1982 में 2100 किलोमीटर की पैदल यात्रा की थी उस समय स्व. राजीव गांधी पीएम थे। उन्होंने मजदूरो के लिए बड़ी योजनाओं को लाने का आश्वासन दिया लेकिन 2009 को यूपीए सरकार ने मनरेगा को लागू किया।

तुलाराम शर्मा का कहना था कि सबसे ज्यादा मजदूरो की स्थिति मोदी सरकार में बदतर हुई है। मजदूरो को काम नही मिल रहा है जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गयी है। चौराहे पर खड़े होने वाले मजदूर बिना काम के ही घर लौट रहे है। इस सरकार में मजदूर पूरी तरह बर्बाद हो गया है। तुलाराम शर्मा का कहना है कि मजदूरो के हितों के लिए यह संघर्ष जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Comment