Home » आगरा में प्रियंका गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी हाईकमान ने डाला डेरा, दलित बस्तियों में जनसंपर्क

आगरा में प्रियंका गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी हाईकमान ने डाला डेरा, दलित बस्तियों में जनसंपर्क

by admin
To make Priyanka Gandhi's rally successful in Agra, the party high command camped, public relations in Dalit settlements

7 अक्टूबर को आगरा के रामलीला मैदान पर होने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की जनसभा को लेकर राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी ने अपनी टीम के साथ आगरा में डेरा डाल रखा है। इस रैली को सफल बनाया जाए, इसके लिए पुराने और वरिष्ठ कांग्रेसियों से संपर्क किया जा रहा है। साथ ही जगह-जगह बैठकों का दौर भी चल रहा है, जिससे भारी संख्या में 7 अक्टूबर को रामलीला मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम व्यक्ति भी प्रियंका गांधी को सुनने के लिए पहुंच सके।

कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से कर रहे हैं मुलाकात:-

अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी के साथ-साथ शहर व जिला अध्यक्ष कांग्रेस के पुराने और वरिष्ठ नेताओं के साथ भी संपर्क करने में जुटे हुए हैं। मंगलवार को रोहित चौधरी खुद वरिष्ठ कांग्रेसी अनवर सिद्दीकी से मिलने पहुंचे। रोहित चौधरी ने अनवर सिद्दीकी को पत्नी शोक होने पर उन्हें अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं। साथ ही प्रियंका गांधी की रैली को लेकर उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से समन्वय के लिए अनवर सिद्दीकी को जिम्मेदारी सौंपी।

दलित बस्तियों में जनसंपर्क शुरू:-

7 अक्टूबर को होने जा रही प्रियंका गांधी की रैली को लेकर वरिष्ठ कांग्रेसी सतेंद्र केम ने दलित बस्तियों में जनसंपर्क करना शुरू कर दिया है।इस जनसंपर्क के दौरान कांग्रेसियों की नीतियों से लोगों को रूबरू करा रहे हैं। साथ ही 7 अक्टूबर को आगरा आ रही प्रियंका गांधी की जनसभा की भी जानकारी दे रहे हैं। वहीं लोगों से 7 अक्टूबर को रामलीला मैदान पहुंचने की भी अपील कर रहे हैं। सतेंद्र केम ने बताया कि प्रियंका गांधी की जनसभा को लेकर दलित समाज के लोगों में अलग ही उत्साह नजर आ रहा है। उनका कहना है कि प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी की छवि नजर आती है। इसलिए प्रियंका गांधी को सुनने के लिए सभी लोग 7 अक्टूबर को रामलीला मैदान जरूर पहुचेंगे।

तैयारियों में जुटा संगठन:-

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की जनसभा को लेकर कांग्रेस का जिला व शहर संगठन तैयारियों में पूरी तरह से जुटा हुआ है। क्योंकि प्रियंका गांधी की जनसभा शहर व जिला संगठन के लिए उनकी साख का भी सवाल है। शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू और जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू ने इस रैली को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंप दी हैं, जिससे सभी कार्यकर्ता अपनी अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निर्वहन कर इस रैली को सफल बना सकें।

व्यापारियों और संगठन के कार्यकर्ताओं से करेंगी मुलाकात:-

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से कुछ लोगों की मुलाकात होनी है। इसमें व्यापारी किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो इन लोगों से मुलाकात कर प्रियंका गांधी आगरा जिला और शहर की फिज़ा व संगठन की नब्ज़ टटोलेंगी। इसके लिए एक सूची तैयार की जा रही है

Related Articles