Home » 100 किमी से भी तेज़ गति से चली आंधी, बारिश से मौसम हुआ सुहावना

100 किमी से भी तेज़ गति से चली आंधी, बारिश से मौसम हुआ सुहावना

by admin
Thunderstorms blowing at a speed of more than 100 km, the weather became pleasant due to rain

आगरा। ताज नगरी में आज तड़के सुबह अचानक से मौसम बदल गया। धूल भरी तेज आंधी ने जहां पूरे शहर को अपने आगोश में ले लिया तो वहीं उसके बाद हुई बारिश से शहरवासियों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिल गई। झमाझम हुई बारिश से जहां तापमान में भारी गिरावट हो गई तो वहीं 100 किमी से भी अधिक तेज गति से चल रही तेज आंधी में घर – दुकानों पर लगे टीन शेड उड़ गए। हालांकि अभी तक किसी भारी नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने उत्तरी भारत में तेज आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी थी। बीते रविवार रात से ही तेज हवाएं चल रही थी जिससे गर्मी का तापमान नीचे गिरा। इसके बाद आज सोमवार तेज आंधी और बारिश से गर्मी का सितम कुछ समय के लिए खत्म हो गया। बारिश के चलते सुबह स्कूल-ऑफिस जाने वाले बच्चे और लोग भीगने से बचते हुए दिखाई दिए।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक आगरा में इसी तरह का मौसम बना रहेगा। गर्मी का तापमान अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बुधवार के बाद गर्मी अपना फिर से तेवर दिखाएगी।

Related Articles