Home » प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चे हुए स्वामी विवेकानंद के जीवनी से रूबरू

प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चे हुए स्वामी विवेकानंद के जीवनी से रूबरू

by pawan sharma

आगरा। स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष में स्वामी विवेकानंद यूथ बिग्रेड की ओर से सेंट मैरी इंटर कॉलेज में समान्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में भाग लेकर छात्र भी काफी उत्साहित दिखे।

आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष यह प्रतियोगिता कराई जाती है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से आज के युवा वर्ग को स्वामी विवेकानंद के जीवन से रूबरू कराना है। जिससे युवा वर्ग उनके जीवन को जान सके और उनके पदचिन्हों पर चल सके।

आयोजकों ने बताया कि जल्द ही इस प्रतियोगिता का रिजल्ट घोषित किया जायेगा साथ ही प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को सम्मानित किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Comment