Home » यमुना नदी में नहाते तीन दोस्त डूबे, गोताखोर ढूंढने में जुटे

यमुना नदी में नहाते तीन दोस्त डूबे, गोताखोर ढूंढने में जुटे

by admin
Three friends drowned while bathing in Yamuna river, trying to find divers

आगरा (5 June 2022)। आगरा मंडल में यमुना नदी में नहाते तीन दोस्त डूबे। परिवार में कोहराम। गोताखोर जुटे।

आगरा मंडल के मथुरा में रविवार सुबह हादसा हो गया। थाना रिफाइनरी के कोइला घाट पर तीन दोस्त यमुना नदी में नहाने गए थे। ये सभी गिर्राज वाटिका के रहने वाले थे। इनके नाम हैं छीतो, राहुल और लव। इन सभी की उम्र 14 साल बताई गई है। नदी में नहाते समय तीनों डूबने लगे। इन्होंने शोर मचाया। तब पास में कुछ लोगों ने राहुल और लव को तो बचा लिया लेकिन छीतो का सुराग नहीं लगा।

लोगों ने छीतो के घर पर जानकारी दी। तब परिवार के लोग पहुंचे। पुलिस भी पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से छीतो की तलाश की जा रही थी। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि एक किशोर का पता नहीं लग सका है। उसकी तलाश की जा रही है। दो को बचा लिया गया है।

परिवार में कोहराम
छीतो के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घरवालों को कुछ समझ नहीं आ रहा।

Related Articles