Home » हजारों लोगों ने मनाया रक्षा सूत्र कार्यक्रम, माँ यमुना की रक्षा का लिया संकल्प

हजारों लोगों ने मनाया रक्षा सूत्र कार्यक्रम, माँ यमुना की रक्षा का लिया संकल्प

by pawan sharma

मथुरा। मंगलवार को यमुना मिशन घाट पर रक्षाबंधन पर्व से शुरू हुआ रक्षा सूत्र कार्यक्रम तब तक जारी रहेगा, जब तक लोग रक्षासूत्र बांधने जन्माष्टमी तक आते रहेंगे। विश्व में पहली बार यमुना मिशन के सहयोग से अनेक लोगों ने मां यमुना को बहन के रुप में स्वीकार करते हुए आजीवन उनकी रक्षा का संकल्प लिया है। 

यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा बताया कि जो भी माता-बहनें, भाई-बहन यमुना एवं वृक्षों की रक्षा करने का उद्देश्य एवं संकल्प लेना चाहती हैं वो नि:संकोच यमुना मिशन से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि वे यमुना स्वरुप से रक्षा कवच बंधवायें और संकल्प लें कि वे आजीवन मां यमुना को शुद्ध व निर्मल बनाने में सहयोगी बनेंगे।

यमुना मिशन टीम के साथ यमुना रक्षा सूत्र संकल्प कार्यक्रम में पहुंचे हजारों भक्तों ने मंगलवार को भी मां यमुना एवं वृक्षों की रक्षा करने का संकल्प लिया। वन विभाग से एम के मीणाजी और उनकी टीम भी यमुना मिशन घाट पर उपस्थित रही। 

इस अवसर पर पं. अनिल शर्मा, श्रीमती गीता शर्मा, श्रीकृष्ण कुमार शर्मा, हरीश शर्मा, मुकेश ठाकुर, देवेश चौधरी, महेश शर्मा, ठा.मानपाल सिंह, गोपाल लाल, गोविन्दा ठाकुर, गीतेश, जे.के. चतुर्वेदी, भोला पंडित, तुलसी पंडित, शैलेन्द्र शर्मा मैम्बर, सागर यादव, ललित देशमा, राकेश चौहान आदि उपस्थित थे। 

Related Articles

Leave a Comment