Home » आगरा-फ़िरोज़ाबाद बॉर्डर पर हजारों मजदूरों का जमकर हंगामा, घर जाने के लिए मांग रहे मदद

आगरा-फ़िरोज़ाबाद बॉर्डर पर हजारों मजदूरों का जमकर हंगामा, घर जाने के लिए मांग रहे मदद

by admin

आगरा। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में मजदूरी करने वाले निम्न वर्गीय और मजदूर परिवारों के साथ रोजी-रोटी का संकट आ खड़ा हुआ है। फैक्ट्री और अन्य जिलों में नौकरी करने वाले मजदूरों पर राशन पानी खत्म हो गया है। भूख और प्यास से व्याकुल मजदूर अब अपने जिले अपने शहर अपने घर वापस जाना चाहता है। यही वजह है कि जब मजदूर को कोई साधन नहीं मिल रहा है तो ऐसे में मजदूर अपने परिवार के साथ पैदल पैदल हाईवे के जरिए अपने शहर अपने गांव अपने घर पहुंच रहा है।

गुरुवार को बड़ी संख्या में मजदूरों का एक जत्था आगरा से होते हुए फिरोजाबाद की सीमा में प्रवेश कर रहा था। बताया जा रहा है कि यह मजदूर दिल्ली से चला था जो बिहार का रहने वाला है, इन मजदूरों की संख्या तकरीबन एक हजार है। मजदूरों का जत्था आगरा की सीमा को क्रॉस करते हुए फिरोजाबाद की सीमा में जैसे ही घुसने की कोशिश कर रहा था तभी फिरोजाबाद जिला प्रशासन ने इन मजदूरों को आगरा जिले की ओर बैरंग लौटा दिया। जिससे आक्रोशित मजदूर हाईवे पर ही बैठ गए और जमकर हंगामा काटा गया।

हाईवे पर अपना आक्रोश जता रहे इन मजदूरों का गुस्सा लाजमी है। मजदूरी करने वाले यह मजदूर और उनके परिवार के लोग कहते हैं कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते जहां लॉकडाउन किया गया। पूरे देश की दुकानें बंद है। ऐसे में मजदूर पर जो रकम थी वह खाने और पीने में खत्म हो चुकी है। अब मजदूरों और उनके परिवार पर रोजी-रोटी का संकट आ गया है। ना खाने को अन्न न पीने को पानी है।

ऐसे में यह मजदूर अपने घर अपने परिवार अपने शहर सुरक्षित पहुंचना चाहता है मगर आगरा और फीरोजाबाद रेड जोन के चलते बॉर्डर को सील कर दिया गया है जहां किसी भी व्यक्ति के जाने की अनुमति नहीं है। यही बात थी कि जब यह मजदूरों का जत्था आगरा से फिरोजाबाद सीमा में प्रवेश कर रहा था तो फिरोज़ाबाद प्रशासन ने लौटा दिया।

सवाल यह भी है कि अब यह मजदूर ना घर का रहा है ना घाट का। बिहार का रहने वाला मजदूर दिल्ली से आगरा तो पहुंच गया है मगर आगरा से फिरोजाबाद की सीमा में प्रवेश नहीं कर पा रहा है। यह आलम किसी एक शहर का नहीं है। बल्कि उत्तर प्रदेश के कई शहरों की ऐसी ही वीडियो और ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं जब भूखा प्यासा मजदूर सड़क पर खड़ा होकर जोर-जोर से चिल्ला कर मदद मांग रहा है।

Related Articles