Home » ‘राजनैतिक स्वार्थ के लिए गोडसे को मानने वाले आज पूज रहे महात्मा गांधी को’ – देवेंद्र सिंह चिल्लू

‘राजनैतिक स्वार्थ के लिए गोडसे को मानने वाले आज पूज रहे महात्मा गांधी को’ – देवेंद्र सिंह चिल्लू

by admin

Agra. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू ने बड़ा बयान दिया। भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि आज गोडसे को मानने वाले अपने स्वार्थ के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम ले रहे हैं और उनके नाम के सहारे पार्टी की नैया को पार लगाने में जुट गए हैं।

शहर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रावली स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पहुंचे। यहां पर शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर महात्मा गांधी की प्रतिमा और आसपास के क्षेत्र को साफ किया। उसके बाद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

शहर अध्यक्ष कांग्रेस देवेंद्र सिंह चिल्लू ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के पद पर चलकर अंग्रेजों से लोहा लिया और लाठी के दम पर ही अंग्रेजों को इस देश से खदेड़ दिया। उन्होंने इस देश को आजाद कराया, आज उन्हें वह लोग भी नमन कर रहे हैं जो गोडसे को मानते हैं पूजते हैं क्योंकि उन्हें 2024 में राजनीतिक फायदा लेना है।

मून ब्रेकिंग की ताजा अपडेट पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं

https://chat.whatsapp.com/E6bwKgK5C6nF8ZrBGNagWT

Related Articles

Leave a Comment