Home » इस बार देव उठनी एकादशी पर नहीं है विवाह का शुभ मुहूर्त, जानिए तारीखें

इस बार देव उठनी एकादशी पर नहीं है विवाह का शुभ मुहूर्त, जानिए तारीखें

by admin
This time there is no auspicious time for marriage on Dev Uthani Ekadashi, know the dates

आगरा। इस बार देव उठनी एकादशी पर नहीं है विवाह का शुभ मुहूर्त। जानिए नवंबर और दिसंबर में विवाह के शुभ मुहूर्त।

इस बार देव उठनी एकादशी चार नवंबर शुक्रवार की है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार इस एकादशी पर विवाह का कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। ज्योतिषाचार्य आचार्य सैयद इमरान ने बताया कि सूर्य इस बार वृश्चिक राशि में नहीं होगा। ऐसे में देवों के उठने के बाद भी विवाह का कोई शुभ मुहूर्त नहीं है।

ज्योतिषाचार्य आचार्य इमरान ने बताया कि देव उठनी एकादशी या प्रबोधिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु क्षीर सागर में चातुर्मास यानि चार माह के शयन के बाद जागते हैं। इस दिन से ही मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। श्री हरि के जागने के बाद ही तुलसी विवाह का आयोजन होता है। उनके अनुसार, इस बार ये होंगे विवाह के शुभ मुहुर्त।

विवाह के लिए नवंबर 2022 में ये होंगे शुभ मुहुर्त
21 नवंबर
24 नवंबर
25 नवंबर
27 नवंबर

दिसंबर 2022 में विवाह के मुहुर्त
दो दिसंबर, सात दिसंबर, आठ दिसंबर, नौ दिसंबर, 14 दिसंबर

Related Articles

Leave a Comment