Home » 13 नवंबर से राजा की मंडी स्टेशन नहीं आएंगी ये ट्रैनें, 10 दिन रहेगा मेगा ब्लॉक

13 नवंबर से राजा की मंडी स्टेशन नहीं आएंगी ये ट्रैनें, 10 दिन रहेगा मेगा ब्लॉक

by admin
Indian Railways: Now the speed of trains will not stop, trains will run on track without driver

Agra. राजा की मंडी – आगरा सिटी रेल खंड के बीच रविवार से ट्रेन का संचालन बाधित होने जा रहा है। 13 नवंबर यानी रविवार से 22 दिसंबर तक आगरा रेल मंडल की ओर से पावर ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के चलते रेलवे विभाग लगभग 6 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है।

इस डायवर्सन के चलते साप्ताहिक एक्सप्रेस गोरखपुर –ओखा 17 नवंबर से यमुना ब्रिज सिटी स्टेशन राजा मंडी के स्थान पर यमुना ब्रिज आगरा फोटो कर आगरा कैंट से संचालित होगी।

प्रत्येक रविवार को चलने वाली साप्ताहिक ओखा – गोरखपुर आगरा कैंट-राजा की मंडी – यमुना ब्रिज आगरा कैंट-आगरा फोर्ट यमुना ब्रिज तक संचालित होगी।

सूरत – मुजफ्फरपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस आगरा कैंट-राजा की मंडी – यमुना ब्रिज आगरा कैंट-आगरा फोर्ट यमुना ब्रिज पहुँचेगी। इसी तरह मुजफ्फरपुर -सूरत साप्ताहिक (रविवार ) यमुना ब्रिज-राजा की मंडी –आगरा कैंट पर नही जाएगी बल्कि यमुना ब्रिज-आगरा फोर्ट होकर आगरा कैंट पहुँचेगी और 13 नवंबर से 18 दिसंबर तक इस रूट पर चलेगी।

टूंडला –आगरा पैसेंजर भी 22 दिसंबर तक वाया आगरा कैंट से होकर संचालित रहेगी। इस दौरान दोनों स्टेशनों के मध्य में मरम्मत के कार्य किए जाएंगे।

आगरा रेल मंडल पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इस बीच जो मेगा ब्लॉक लिया जाएगा उस दौरान रेलवे ट्रैक की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस दौरान आगरा के राजा मंडी और सिटी स्टेशन पर कुछ ट्रेन नहीं पहुंचेंगीं। उन्हें डायवर्ट करके निकाला जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment