Home » जलकल अधिशाषी अभियंता ने खाया ज़हर, सुसाइड नोट में लिखा ये कारण

जलकल अधिशाषी अभियंता ने खाया ज़हर, सुसाइड नोट में लिखा ये कारण

by pawan sharma

आगरा। जलकल के अधिशासी अभियंता राजेन्द्र आर्य ने रविवार को विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उन्हें गंभीर अवस्था में पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अधिशासी अभियंता राजेन्द्र के इस कदम से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है तो तरह तरह की चर्चाएं भी शुरु हो गयी है। इस घटना की जानकारी मिलते ही जलकल के महाप्रबंधक आर एस यादव भी पुष्पांजलि हॉस्पिटल पहुँच गए और हालचाल लेने के साथ इस घटना की जानकारी जुटाई।

बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने से पहले अधिशासी अभियंता राजेन्द्र आर्य ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था और खुद को अकेला बताते हुए गलत फैसला लेने की बात लिखी है।

अधिशासी अभियंता राजेन्द्र आर्य जलकल के जाने माने अधिकारी है जो आगरा में लंबे समय से तैनात है। बताया जाता है कि अधिशासी अभियंता राजेन्द्र ने रविवार शाम को विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिवार को जैसे ही राजेन्द्र आर्य के इस कदम की जानकारी हुई उन्हें तुरंत पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया।

प्रथम दृष्टया मामला डिप्रेशन का बताया जा रहा है। लेकिन उन्हें किस बात का डिप्रेशन था इसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं विभाग में चल रही है। किसी का कहना है कि अधिशासी अभियंता राजेन्द्र आर्य का विभाग के एक ड्राइवर की बीबी से विवाद चल रहा है जो इस समय अन्य जिले में तैनात है। बताया जाता है कि ड्राइवर की बीबी राजेन्द्र आर्य को ब्लैकमेल कर रही है लेकिन ऐसा क्यों इसके बारे में किसी को पता नही है।

अधिशासी अभियंता राजेन्द्र आर्य ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं शायद बहुत बुरा इंसान हूं इसलिए तो 750 कर्मचारियों वाले परिवार ने मुझे अकेला छोड़ दिया है। में जो लड़ाई लड़ रहा था अब में उस लड़ाई में अकेला रह गया हु। इसलिए में यह गलत कदम उठा रहा हूं।

फिलहाल अधिशासी अभियंता राजेन्द्र आर्य का वरिष्ठ चिकित्सको की निगरानी में इलाज चल रहा है। विभाग के महाप्रबंधक आर एस यादव इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कराने की बात कह रहे है।

Related Articles

Leave a Comment