Home » आगरा के इन चार स्मारकों को राष्ट्रीय ध्वज की तिरंगी रोशनी में सजाया जाएगा, सरकार मनाएगी ये जश्न

आगरा के इन चार स्मारकों को राष्ट्रीय ध्वज की तिरंगी रोशनी में सजाया जाएगा, सरकार मनाएगी ये जश्न

by admin
These four monuments of Agra will be decorated in the tricolor light of the national flag, the government will celebrate this celebration

आगरा। 100 करोड़ वैक्सीनेशन पूरे होने पर भारत सरकार इसे वैक्सीन महोत्सव की तरह मनाएगी। लक्ष्य पूरा होने पर पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित स्मारकों में से 100 चिन्हित स्मारकों को भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रंग की तिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा। इसमें दिल्ली के कई मुख्य स्मारकों के साथ बृज के दो मंदिर और आगरा शहर के चार विश्वदाय स्मारक भी होंगे। पुरातत्व विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) द्वारा 100 संरक्षित स्मारकों को चिन्हित किया गया है। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की स्वीकृति से 100 करोड़ वैक्सीन लगने पर पूरे विश्व को संदेश देते हुए इन सभी चयनित स्मारकों को पूरा दिन तिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा। रात में 12 बजे तक यहां पर्यटक और स्थानीय लोग भ्रमण भी कर सकेंगे, हालांकि यह निशुल्क होगा या नहीं इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार आगरा मंडल में मथुरा के वृंदावन में स्थित मदन मोहन मंदिर और गोविंद मंदिर को चिन्हित किया गया है। इसके साथ ही विश्व के सात अजूबों में शुमार फतेहपुरसीकरी स्मारक का बुलंद दरवाजा, आगरा किला, बेबी ताज माना जाने वाला एत्माउद्दौला स्मारक और अकबर टॉम्ब (सिकन्दरा स्मारक) भी चयनित किये गए हैं। माना जा रहा है कि नवम्बर माह तक वैक्सीनेशन का यह आंकड़ा पूरा हो जाएगा और नवम्बर माह में दीपावली के आस पास ही यह कार्यक्रम होगा।

महोत्सव की तरह मनेगा 100 करोड़ का लक्ष्य

नाम न छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया है कि सरकार की यह मंशा है कि 100 करोड़ वैक्सीनेशन पूरे होने पर महोत्सव मना कर पूरे विश्व को संदेश दिया जाए। हालांकि अभी इसको कोई नाम नहीं दिया गया है लेकिन अंदरखाने पूरी तैयारियां की जा चुकी हैं। रेलवे से लेकर रोडवेज तक और गांव से शहर तक 100 करोड़ का लक्ष्य प्राप्ति की खुशी मनाई जानी है।

Related Articles