Home » यमुना पार में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

यमुना पार में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

by admin
Sunny's body was thrown on the banks of Yamuna after beating her to death, case filed against two

आगरा। एत्मादुद्दौला के फाउंड्री नगर इलाके के गोकुल नगर में यमुना किनारे सोमवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की एक आंख में चोट का निशान है। आंख सूज रही थी जिसे देख कर लग रहा था कि युवक की हत्या की गयी है। वहीँ सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करना शुरू कर दिया है।

मृतक युवक की पहचान करने की कोशिश की गई तो देखा कि उसके सीधे हाथ पर बी-सनी लिखा हुआ है। हाथ में कलावा और राखी बंधी हुई हैं। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। आस-पास के लोगों का कहना है कि मामला हत्या का है। शव को यहां लाकर फेंका गया है। जिस जगह शव मिला है वहां अकेले कोई नहीं आता। मरने वाले युवक की उम्र लगभग 25 से 28 वर्ष के आस-पास है। पुलिस उसकी पहचान के प्रयास कर रही है।

सोशल मीडिया पर युवक का फोटो वायरल कर उसके परिजनों की तलाश की जा रही है। वहीं कुछ लोगों ने पुलिस को यह भी बताया कि हत्या सुबह के समय हुई है। उन्हें किसी के चीखने की आवाज सुनाई पड़ी थी। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

Related Articles