Home » होम्योपैथी शिक्षा के प्रति छात्रों का बढ़ रहा है रुझान – डॉ. अरविंद वर्मा

होम्योपैथी शिक्षा के प्रति छात्रों का बढ़ रहा है रुझान – डॉ. अरविंद वर्मा

by admin

आगरा। प्राचार्य नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज लखनऊ व प्रांतीय होम्योपैथी चिकित्सा शिक्षक संघ के अध्य्क्ष डॉ. अरविंद वर्मा के आगरा आने पर उनका स्वागत सत्कार किया गया। डॉ. अरविंद वर्मा आगरा विवि में होम्योपैथी संकाय के डीन भी हैं। स्वागत कार्यक्रम के बाद वे मीडिया से रूबरू हुए।

प्रेस वार्ता में होम्योपैथिक के विकास के बारे में चर्चा करते हुए डॉ. अरविंद वर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा गोरखपुर और अलीगढ़ में दो नए कॉलेज खोले गए हैं। इन कॉलेज में लगभग 100 से अधिक छात्रों ने प्रवेश लिया है। कॉलेज में परास्नातक की पढ़ाई शुरू हो चुकी है। छात्रों की रुचि को देखते हुए जल्द ही परास्नातक की और सीटें बढ़ाने के लिए प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी और आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी के अथक प्रयास से ही होम्योपैथी शिक्षा के क्षेत्र में यह प्रयास सम्भव हुआ है। पिछले 20 वर्षों की अपेक्षा अब तेजी से आयुष विद्या का विकास व विस्तार हो रहा है। धीरे-धीरे छात्रों का रुझान भी इस ओर बढ़ रहा है।

स्वागत करने वालों में डॉ विष्णु शर्मा, डॉ महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ चाहर, डॉ गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment