Home » अटल गौ सेवा ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने अमावस्या के पावन अवसर पर मनाया शहीदों का श्राद्ध

अटल गौ सेवा ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने अमावस्या के पावन अवसर पर मनाया शहीदों का श्राद्ध

by admin
The workers of Atal Gau Seva Trust celebrated the Shradh of the martyrs on the auspicious occasion of Amavasya

बाह। तीर्थ धाम बटेश्वर में अमावस्या के पावन पर्व पर यमुना किनारे अटल गौ सेवा ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने शहीदों का श्राद्ध मनाकर दानपुण्य कर उनके बलिदान को याद किया।

जानकारी के अनुसार तीर्थ नगरी बटेश्वर में बुधवार को अमावस्या के पावन पर्व पर अटल गौ सेवा ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर मोक्ष दायिनी यमुना के घाट पर देश के लिए शहीद हुए शहीदों के बलिदान को याद किया। साथ ही अमावस्या के मौके पर उनका श्राद्ध तर्पण कर दीपदान कार्यक्रम किया ।

इस दौरान अटल गौ सेवा ट्रस्ट के सत्येंद्र बरुआ ने कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी की प्रतिमा और स्मारक बनवाने की प्रशासन से मांग उठाई एवं स्वर्गीय अशोक सिंघल को भारत रत्न देने की मांग की गई। श्राद्ध के मौके पर गरीब एवं संतों को भोजन कराया गया एवं दान दक्षिणा वितरण की गई। इस मौके पर प्रयाग नारायण शर्मा, भोले गिरी, रविकांत गोस्वामी, राहुल शर्मा, प्रदीप कुमार, सुमित गोस्वामी,छोटू मिश्रा, आशुतोष, नितेश मोहनिया, मोहर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles