Home » थैली में अजन्मे बच्चे का भ्रूण लेकर थाने पहुंच गयी महिला, पुलिस में मच गया हड़कंप, सामने आई ये दास्ताँ

थैली में अजन्मे बच्चे का भ्रूण लेकर थाने पहुंच गयी महिला, पुलिस में मच गया हड़कंप, सामने आई ये दास्ताँ

by admin
The woman reached the police station carrying the fetus of the unborn child in the bag, there was a stir in the police, this story came out

आगरा। शहर के एक थाने में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला अजन्मे बच्चे का भ्रूण थैली में लेकर थाने पहुंच गयी और इंसाफ मांगने लगी। थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने यह दृश्य देखा तो उनके भी होश उड़ गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों अधिकारियों ने महिला से वार्ता की तो उसने बताया कि उसकी 5 माह की गर्भवती बहु को एक दबंग ने पेट पर लात मार दी जिससे उसका गर्भपात हो गया। उसी अजन्में बच्चे को लेकर वह इंसाफ मांगने थाने आयी है।

घटना शनिवार शाम की है। थाना शाहगंज में एक बुजुर्ग महिला एक अजन्में बच्चे का भ्रूण थैली में लेकर थाने पहुंची। अपने रोजाना के काम काज में व्यस्त थाना पर मौजूद पुलिस कर्मियों के उस महिला के हाथ में थैली देख होश उड़ गए। इस पूरी घटना से उन्होंने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी और महिला से वार्ता कर पूरे मामले को भी जाना।

पीड़ित महिला ने बताया धन सिंह नाम के व्यक्ति से उन लोगों ने पैसे उधार लिए थे जिसका कोर्ट में केस चल रहा है। वह लोग धन सिंह के पैसे भी लौटाने को तैयार हैं लेकिन धनसिंह उनका मकान हड़पना चाहता है और थोड़े से पैसों के बदले उनके मकान की मांग कर रहा है। शनिवार को धनसिंह ने पानी भरने के दौरान उनकी बहू से विवाद किया और मारपीट करते हुए बहु के पेट पर लात मार दी जिससे गर्भवती बहू की तबीयत खराब हो गई और उसका का गर्भपात हो गया।

बुजर्ग महिला अपनी बहू के जन्म से पहले ही काल के गाल में समा चुके भ्रूण को लेकर इंसाफ मांगने थाने पहुंची। महिला ने थाने में धनसिंह के खिलाफ तहरीर दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया और मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राघव ने बताया कि शनिवार शाम को हरिपुरा निवासी किशन देवी थाने पर आज जन्मे भ्रूण को लेकर आई थी। पड़ोसी धन सिंह ने उनके गर्भवती बहू से पानी भरने के दौरान मारपीट की और उसे धक्का दे दिया जिससे उनकी गर्भवती बहू की तबियत बिगड़ गई। उसे चिकित्सक के पास ले जाया गया जहां उसका गर्भपात हो गया। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी धन सिंह के खिलाफ मारपीट और गर्भपात की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है, उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं लेकिन वह फरार है।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/LaErqf25r0FDcVNYJTZMo9

Related Articles