Home » बारिश के चलते ढही मकान की दीवार, एक मासूम घायल, 14 मवेशियों की मौत

बारिश के चलते ढही मकान की दीवार, एक मासूम घायल, 14 मवेशियों की मौत

by admin
The wall of the house collapsed due to rain, one innocent injured, 14 cattle died

आगरा। तेज बारिश के चलते एक किसान के मकान की दीवार ढह गई। मलबे में एक मासूम बच्ची और कई मवेशी नीचे दब गए जिसके चलते एक दर्जन से अधिक बकरियों की मौत हो गई तो वहीं एक बालिका गंभीर घायल हो गई। बारिश से हुए नुकसान को लेकर पीड़ित किसान ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार थाना पिढौरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव मधुआपुरा गगनकी निवासी राम खिलाड़ी निषाद मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। किसान की एक दर्जन से अधिक बकरियां घर के बाहर मकान की दीवार के पास बंधे हुए थे। बुधवार की शाम अचानक हुई बारिश के चलते मकान की दीवार अचानक धड़ाम ढह गई। जिसके नीचे मिट्टी के मलबे में एक दर्जन से अधिक 14 बकरियां पशु सहित एक 10 वर्षीय बालिका दब गई। जिसे लेकर किसान के परिवार सहित ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में दीवार के मलबे मिट्टी को हटाया गया। जिसमें सभी बकरियों की दबने से मौत हो गई। वहीं बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे तत्काल नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए परिजनों द्वारा भर्ती कराया गया, जहां बलिका का उपचार हुआ। सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।

पीड़ित राम खिलाड़ी ने बताया कि वह गरीब मजदूर किसान है। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। बकरियों और पशुओं से ही उसके परिवार का गुजारा होता है। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

Related Articles

Leave a Comment