आगरा। न्यू आगरा थाना क्षेत्र के खंदारी ओवर ब्रिज पर उस समय चीख पुकार मच गई जब फ्लाई ओवर ब्रिज से गुजर रही सरकारी बस को पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। पीछे से ट्रक के टक्कर मारने से यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित हो गयी और लाइट के खम्भे से जा टकराई। इस घटना में कोई जनहानि तो नही हुई लेकिन कुछ यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए। इस घटना के होते ही लोगों ने घटना स्थल पर दौड़ लगाई और यात्रियों को बाहर निकाला।
मामला न्यू आगरा थाना क्षेत्र का है। एटा बस डिपो की बस आईएसबीटी से बरेली के लिए निकली लेकिन यात्रियों से भरी यह बस जैसे ही खंदारी ओवर ब्रिज पर पहुँची तो पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इस हादसे के बाद ओवर ब्रिज पर जाम लग गया। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी और स्थिति को संभाला।
घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि पीछे से ट्रक ने बस को टक्कर मारी है। बस में सवार कई सवारियां घायल हो गयी है।