Home » ताज़महल पर लपकों का आतंक बना सैलानियों के लिए नासूर, हो रही छवि खराब

ताज़महल पर लपकों का आतंक बना सैलानियों के लिए नासूर, हो रही छवि खराब

by admin

ताजमहल पर लपकों का आतंक सैलानियों के लिए नासूर बनता जा रहा है। ताजगंज पुलिस और पर्यटन पुलिस की कार्यवाही के बावजूद लपकों के हौसले बुंलद है। आलम ये कि ताजमहल वीआईपी गेट से लेकर ताजमहल के अन्दर तक लपकों ने अपना कब्जा जमा लिए हैं।

ताज का दीदार करने आ रहे सैलानियों की सुनहरी यादों पर लपकों का आंतक पानी फेर रहा है। पर्यटन पुलिस की कार्यवाही के बावजूद लपकों के हौसले इस कदर बुंलद है। आलम ये कि ताजमहल के वीवीआईपी गेट पर लपकों ने अपना कब्जा जमाया हुआ है। लपकों को ना तो पुलिस का खौफ है और ना ही किसी प्रशासनिक अधिकारी का। थाना ताजगंज पुलिस और पर्यटन पुलिस की लचक कार्यवाही का ही नतीजा है कि लपकों के हौसले इस कदर बुंलद है।

ताजमहल ही नहीं ताजमहल के आसपास के क्षेत्र पर भी लपकों ने अपना कब्जा जमा लिया है और यह सब पुलिस के नाक के नीचे ही चलता है। ताजमहल पर हर रोज देश-विदेश के सैलानी ताजमहल के दीदार करने के लिए आते है। ऐसे में ताजमहल लपकों का आंतक शहर ही नहीं बल्कि देश की छवि को भी खराब कर रहा है।

Related Articles

Leave a Comment