Home » लोहे की जंजीरों में पेड़ से रात भर बंधा रहा किशोर, अपने ही पिता पर लगाया ये आरोप

लोहे की जंजीरों में पेड़ से रात भर बंधा रहा किशोर, अपने ही पिता पर लगाया ये आरोप

by admin
The teenager was tied to the tree in iron chains all night, accusing his own father

आगरा। आज शुक्रवार सुबह कुछ लोगों ने एक किशोर को जंजीर में बंधे हुए देखा जंजीर को एक ताले से लॉक लगाया हुआ था। यह देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर को न केवल जंजीर से मुक्त कराया बल्कि पूछताछ के लिए उसे अपने साथ थाने ले जाए किशोर में पुलिस को जो जानकारी दी उसे जानकर आप के भी होश उड़ जाएंगे।

यह पूरा मामला थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के अंतर्गत नगला देवजीत की है। शुक्रवार सुबह को पुलिस को सूचना मिली कि एक 15 वर्षीय किशोर को लोहे की जंजीर और ताले से पेड़ पर बांधकर रखा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर को बंधन से मुक्त कराया। किशोर के गले में डली हुई जंजीर में लगा ताला चाबी न होने की वजह से नहीं खुल पाया जिसके बाद पुलिस किशोर को अपने साथ थाने में ले आई। किशोर ने पुलिस को बताया कि वह रात भर इसी तरह बंधा रहा था।

पुलिस ने जब किशोर से पूछताछ की तो उसने अपना नाम साहिल और पिता का नाम रोहित शर्मा बताया। किशोर ने बताया कि गुरुवार शाम को वह यमुना नदी के किनारे अपनी भैसें चराने ले गया था। जब वह अपने घर वापस लौटा तो उनमें से एक भेंस गायब थी। यह देखकर पिता ने किशोर को डांटना शुरू कर दिया। पिता ने लगातार उसे डांटा और बोला कि तूने हजारों रुपए का नुकसान कर दिया है। पिता के कहने पर वह दोबारा से यमुना नदी किनारे भैंस को तलाशने के लिए चला गया। जब भैंस नहीं मिली तो वह वहीं पर सो गया। काफ़ी समय बाद पिता भी वहीं पहुंच गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके बाद उसे घर पर लाकर लोहे की जंजीर से बांध दिया व जंजीर में ताला डाल दिया।

थाना एत्माद्दौला प्रभारी देवेंद्र शंकर पांडे का कहना है कि बच्चे ने बताया कि उसके पिता ने उसके साथ मारपीट की और उसके गले में लोहे की जंजीर और ताला डाल उसे पेड़ से बांध दिया। वहीं दूसरी तरफ परिजनों से पूछताछ की गयी तो उन्होंने बताया कि बच्चा मंदबुद्धि है और इसका इलाज चल रहा है। कई बार यह रात में भाग गया है इसीलिए इसको जंजीर से बांधकर रखा हुआ था।

Related Articles