आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में ड्यूटी पर जा रहे सिपाही की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। ट्रांसफर होने के बाद सिपाही स्कूटी से ड्यूटी ज्वाइन करने आगरा से फिरोजाबाद जा रहा था। ड्यूटी जॉइन करने से पहले यह हादसा होने से परिवार में कोहराम मच गया है।
हाथरस के थाना विसावर निवासी सिपाही विवेक चौधरी 2011 बैच के पुलिसकर्मी थे। विवेक का ट्रांसफर फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ हुआ था जहां ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए स्कूटी से विवेक आगरा से निकले थे। तभी एत्मादपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर बुढ़िया के ताल के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद सिपाही विवेक की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है तो वहीं मौत की सूचना के बाद सिपाही विवेक चौधरी के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
रिपोर्ट – पवन शर्मा, आगरा