Home » रेलवे की सुरक्षा में लगे जवानों को इन बहनों ने राखी बांधकर दी त्यौहार की ख़ुशी

रेलवे की सुरक्षा में लगे जवानों को इन बहनों ने राखी बांधकर दी त्यौहार की ख़ुशी

by admin

आगरा। अपने घर से दूर रहकर आगरा के स्टेशनों की सुरक्षाव्यस्था और रेलयात्रियों के सफर को सुरक्षित बनाने में लगे जीआरपी जवानों को रक्षाबंधन पर्व की खुशियां देने के लिए चाइल्ड लाइन संस्था की बालिकाएं जीआरपी आगरा कैंट थाने पहुँची जहाँ इन बालिकाओं ने जीआरपी आगरा कैंट के सभी जवानों और इंस्पेक्टर ललित त्यागी को रक्षा सूत्र बाँधा और सभी के साथ इस पर्व की खुशियां सांझा की। कलाइयों पर रक्षा सूत्र बंधने से जीआरपी जवान और कैंट इंस्पेक्टर काफी उतसाहित दिखे। सभी ने इन बच्चों को उपहार दिया और उनकी रक्षा का वचन भी दिया।

वहीं रक्षाबंधन पर्व को मनाने के लिए महिला कांग्रेस और समाजसेवी संगठन की पदाधिकारी जीआरपी आगरा फोर्ट पहुँची। जहाँ पर सभी ने मिलकर जीआरपी जवानों के रक्षा सूत्र बंन्धकार रक्षाबंधन पर्व मनाया। अचानक इस खुशी के मिलने से जीआरपी जवानों का खुशी का ठिकाना नही रहा। जीआरपी जवानों ने उन्हें उपहार भी भेंट किये।

जीआरपी का कहना था कि इस पर्व पर भी वो अपने घर नही जा सके लेकिन इन बहनों के कारण इस पर्व की खुशी यहीं मिल गयी। समाजसेवी और कांग्रेस नेत्री का कहना था कि यह सभी लोग अपने घर से दूर रहकर स्टेशन और रेलयात्रियों के सफर को सुरक्षित बना रहे है। इसलिए सभी को रक्षा सूत्र बांधकर यह खुशी दी गयी है।

Related Articles

Leave a Comment