Home » आगरा में बारिश के कारण मकान की छत गिरी, बच्चे घायल

आगरा में बारिश के कारण मकान की छत गिरी, बच्चे घायल

by admin
The roof of the house collapsed due to rain in Agra, children injured

आगरा। आगरा में बारिश के कारण मकान की छत गिरी। नीचे खेल रहे बच्चे घायल। पुलिस पहुंची।

जानकारी के अनुसार विजय कुमार पुत्र श्याम बाबू निवासी मोहल्ला अहाता किला कस्बा पिनाहट गरीब दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। पूरा परिवार कच्चे मकान में निवास कर रहा है। वहीं बीते 3 दिन से हो रही लगातार रिमझिम बारिश के चलते बुधवार की रात मजदूर के कच्चे मकान की छत अचानक धड़ाम से गिर पड़ी। जिसमें नीचे बैठे मजदूर विजय के छोटे 2 पुत्र डैनी और गोविंद कच्चे मकान की मिट्टी में दबकर चोटिल हो गए।

आवाज सुनकर परिवार के लोगों ने तत्काल दोनों बच्चों को मिट्टी से सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज कराया। गनीमत रही क्या परिवार के अन्य लोग उस जगह मौजूद नहीं थे अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मकान की छत से हजारों के सामान का दबकर नुकसान हो गया।

पीड़ित परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। गरीब मजदूर विजय कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा पक्के मकान की चलाई जा रही योजना के फार्म नगर पंचायत में कई बार जमा किए गए लेकिन उनका नाम आने के बावजूद भी उन्हें आवास पक्का मकान आज तक नहीं मिला।

नगर पंचायत कर्मचारियों को कई बार पूछा गया मगर उन्होंने कोई कारण नहीं बताया जिसके चलते वह परिवार के साथ कच्चे मकान में रहने को मजबूर हैं। बारिश के चलते हादसा हुआ है। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी आगरा को पत्र लिखकर हुए नुकसान का मुआवजा एवं पक्का मकान उपलब्ध कराए जाने की गुहार लगाई है।

Related Articles

Leave a Comment