Home आगरा व्हील चेयर पर इलाज़ के लिए आया बंदी पुलिस को चकमा देकर हुआ फ़रार, वीडियो आया सामने

व्हील चेयर पर इलाज़ के लिए आया बंदी पुलिस को चकमा देकर हुआ फ़रार, वीडियो आया सामने

by admin

Agra. आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कासगंज जिला कारागार का बंदी पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार होने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। यह वीडियो 6 सेकंड का है जो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कैदी चलता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस सरगर्मी के साथ फरार बंदी की धरपकड़ में जुट गई है।

वॉशरूम जाने के लिए बैठा था वह व्हील चेयर पर

नीरू नामक कासगंज जिला जेल में निरूद्ध कैदी को रीड की हड्डी में दर्द होने की शिकायत पर आगरा के एसएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी सुरक्षा में कई पुलिसकर्मी लगे हुए थे। बताया जाता है कि वॉशरूम जाने के लिए वह व्हील चेयर पर बैठा लेकिन जैसी ही पुलिसकर्मियों की नजर हटी तो वह व्हील चेयर से उठ खड़ा हुआ और वहां से दौड़ लगा दी। बंदी रक्षकों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। मामले में पुलिस जांच कर रही है। बंदी की तलाश की जा रही है।

एसपी सिटी ने दी जानकारी

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि एटा का रहने वाला नीरू जिला कारागार कासगंज में निरूद्ध था। उसकी रीढ़ की हड्डी में दिक्कत थी। 18 अगस्त को उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। नई सर्जरी बिल्डिंग में उसका उपचार चल रहा था। सुरक्षा में छह बंदी रक्षक जिला कारागार कासगंज से लगाए गए थे। रविवार सुबह दो बंदी रक्षक लगे थे। अचानक बंदी भाग निकला। बंदी के भागने की सूचना पर बस और रेलवे स्टेशन पर तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

Related Articles

Leave a Comment

%d bloggers like this: