Home » चाऊमीन खिलाने का लालच देकर पड़ौसी महिला ने बच्चे को कुएं में फेंका, जाने क्यों

चाऊमीन खिलाने का लालच देकर पड़ौसी महिला ने बच्चे को कुएं में फेंका, जाने क्यों

by admin

आगरा। फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के सहनपुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक कुएं से बच्चे की रोने की आवाज आने लगी। कुएं से बच्चे की रोने की आवाज सुनकर खेत पर चारा काट रही महिलाओं ने कुए में झांककर देखा तो एक मासूम बच्चा उसमें गिरा हुआ था। ग्रामीण महिलाओं ने साड़ी की रस्सी बना कर बच्चे को बाहर निकाला। इधर बच्चे के कुएं में गिरने की घटना को जानकर परिवारीजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

5 वर्षीय मासूम लव कुमार अपने घर के बाहर खेल रहा था। पड़ोसी महिला उसे चाऊमीन खिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गई। आरोप के मुताबिक पड़ौसी महिला ने उसे गांव के ही एक सूखे कुएं में उसे फेंक दिया। इस घटना की जानकारी लोगों ने क्षेत्रीय पुलिस को दी। क्षेत्रीय पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पूरा मामला फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के ग्राम सहनपुर का है। बताया जाता है कि शाम करीब 6 बजे मासूम बच्चा लव कुमार घर के सामने खेलते हुए अचानक गायब हो गया काफी देर तक बच्चे के नजर नहीं आने पर घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान कुछ महिलाओं ने बताया कि उन्होंने महिला सुनीता देवी के साथ बच्चे को खेत की तरफ जाते हुए देखा था। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजन और ग्रामीण खेतों की ओर उसकी खोजबीन करने लगे। वहीं खेत पर काम कर रहीं महिलाओं को कुएं से बच्चे की रोने की आवाज आई। गांव की 2 महिलाओं ने अपनी साड़ी की रस्सी बनाकर बच्चों को बाहर निकाला।

पीड़ित परिवार ने बताया कि महिला सुनीता ने बच्चे को कुएं में फेंकने के बाद उसके ऊपर कूड़ा डाल दिया था जिससे मासूम का दम घुट जाए और उसकी मौत हो जाए। क्षेत्रीय पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया जाता है कि आरोपी महिला पीड़ित परिवार की पड़ोसन है। कुछ दिन पहले सास की पिटाई के दौरान पीड़ित महिला के बीच बचाव करने से आरोपी महिला नाराज थी जिसके कारण उसने पीड़िता के बेटे को जान से मारने की नीयत से बच्चे को कुएं में फेंक दिया।

Related Articles