Home » ट्रैन में छूट गया था महिला यात्री का मोबाइल, वापस दिलाने में मददगार बने ये लोग, आंखें हुई नम

ट्रैन में छूट गया था महिला यात्री का मोबाइल, वापस दिलाने में मददगार बने ये लोग, आंखें हुई नम

by admin
The mobile of the female passenger was missed in the train, these people became helpful in getting it back, eyes became moist

Agra. ट्रेन में छूटा हुआ मोबाइल पाकर महिला रेल यात्री का चेहरा पूरी तरह से खिल उठा। वह फोन को देखकर काफी उत्साहित नजर आई। जब फोन महिला रेल यात्री को सौंपा गया तो उसकी आंखें भी नम हो गई और इस फोन को वापस पाकर वह फूले नहीं समाई क्योंकि इस फोन से महिला के पिता की यादें जुड़ी हुई थी। फोन वापस दिलाने में मददगार बने एलटीए अध्यक्ष अनिल शर्मा, ऑटो चालक फिरोज और एनसीआर एमयूके अध्यक्ष राकेश पाठक को धन्यवाद ज्ञापित किया।

ट्रैन में छूट गया था मोबाइल

महिला रेलयात्री संखिनी पेशे से नर्स हैं और कोलकाता की रहने वाली हैं। वह ताजमहल घूमने के लिए अपने दोस्त के साथ आई थी। समता एक्सप्रेस से वह आगरा पहुंची और आगरा कैंट स्टेशन पर उतरी लेकिन जब वह मयूरी रिक्शा से ताजमहल के लिए जा रही थी तभी बालूगंज में उन्हें एहसास हुआ कि उनका मोबाइल ट्रेन में छूट गया है। मोबाइल पर फोन किया तो एक व्यक्ति ने उठाया। वह रेलवे कर्मचारी था। उसने कहा कि वह यह मोबाइल झांसी रेलवे कार्यालय में या फिर आरपीएफ में जमा करा देगा। इस पर महिला रेल यात्री ने झांसी जाने का निर्णय लिया और ₹6000 में गाड़ी भी कर ली।

ऑटो चालक फिरोज बना मददगार

बालूगंज में जब रेल यात्री को अहसास हुआ कि उसका मोबाइल ट्रैन में छूट गया तो वह परेशान होने लगी। उसी दौरान बालूगंज में ऑटो चालक फिरोज उसे मिला। फिरोज ने पूरी घटना की जानकारी दी और फिर एलटीए के अध्यक्ष अनिल शर्मा को अवगत कराया। सारी घटना की जानकारी देने के बाद एलटी अध्यक्ष ने एनसीआरएम यूके जोनल अध्यक्ष राकेश पाठक के साथ इस समस्या को साझा किया। राकेश पाठक ने तुरंत झांसी में अपने यूनियन के पदाधिकारी को फोन किया तो उसने ओएस को भेजकर फोन रिसीव कर लिया और उस फोन को 12803 के चालक के माध्यम से आगरा भिजवा दिया।

आगरा ट्रेन के माध्यम से मोबाइल आने पर एलपी अध्यक्ष ने उसे रिसीव किया और राकेश पाठक के माध्यम से उस महिला रेल यात्री को यह मोबाइल सौंपा। इससे पहले उन्होंने एक एप्लीकेशन भी महिला रेल यात्री से लिखवाई जिससे सभी का संतोषजनक हो सके।

पिता ने दिया था गिफ्ट में मोबाइल

मोबाइल को अपने हाथ में पाकर महिला रेल यात्री काफी उत्साहित नजर आई। उसने बताया कि यह मोबाइल उसके लिए बहुत कीमती था क्योंकि यह मोबाइल उसके स्वर्गवासी पिता ने गिफ्ट किया था। यह उनकी आखिरी याद के रूप में उनके पास था। मोबाइल वापस पाकर महिला की आंखें नम हो गई। महिला रेल यात्री ने सभी मददगार बने लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles