आगरा। खालसा पंथ की सृजना करने वाले सिक्खों के दसवें गुरु, गुरु गोविन्द सिंह जिन्होंने देश और कौम एवं मानवीय अधिकारों की रक्षा की खातिर अपने पिता गुरु तेग बहादुर साहिब और माता गुजर कौर एवं चारो साहिबजादों का बलिदान बलिदान दिया था उनका 351 वा प्रकाश पूरब संपूर्ण भारत वर्ष में 25 दिसम्बर को मनाया जायेगा। जिसके प्रेसवार्ता के दौरान गुरु गोविन्द सिंह के पोस्टरों का भी विमोचन किया गया। जिसमे उनके बलिदान के बारे में दर्शाया गया।
इसी कड़ी में केन्द्रीय संस्था श्री गुरु सिंह सभा माईथान एवं गुरुद्वारा श्री कलगीधर सदर बाजार में कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे जिसकी जानकारी एक प्रेसवार्ता के दौरान दी गयी।
प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए गुरुद्वारा गुरु के ताल के मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह एवं श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान कंवलदीप सिंह ने पत्रकारों को बताया की गुरु गोविन्द सिंह का जन्म नोवें गुरु, गुरु तेग बहादुर साहिब एवं माता गुजर कौर के यहाँ पटना साहिब में हुआ था। गुरु गोविन्द के 351 प्रकश पूरब पर सतविंदर सिंह हजूरी रागी दरबार साहिब, कविसर जत्था भज रणजीत सिंह (खोजकी पुर ), वीर मोहिन्दर पाल सुखमनी सेवा सभा आगरा, भाई जसपाल सिंह अखण्ड कीर्तनी जत्था, भाई ओंकार सिंह हैड प्रचारक, भाई पवन सिंह हेम कुण्ड वाले अपने कीर्तन और कथा से संगत को निहाल करेंगे। साथ ही नगर कीर्तन में सहयोग देने वाले जत्थो, गुरुद्वारों और अधिकारियों के साथ नव निर्वाचित नगर प्रमुख का सम्मान किया जायेगा।
सदर गुरूद्वारे के बन्टी ओबरॉय ने बताया की सदर गुरूद्वारे में शाम के दीवान की आरम्भता सोदर रहिरास साहिब के पाठ से होगी।
प्रेस वार्ता में मीत प्रधान पाली सेठी ,हैड ग्रन्थी कुलविंदर सिंह, परमात्मा सिंह, मीडिया समन्वयक बन्टी ग्रोवर, देवेन्द्र सिंह जोड़ा, वीरेंदर सिंह, बबलू अर्शी, कुलविंदर सिंह, अमरीक सिंह, रक्षपाल सिंह, मनीष साहनी आदि उपस्थित रहे।