Home » शरारती तत्वों ने उखाड़ फेंका कांग्रेस प्रत्याशी का होर्डिंग, बीजेपी नेता ने मांगी माफी !

शरारती तत्वों ने उखाड़ फेंका कांग्रेस प्रत्याशी का होर्डिंग, बीजेपी नेता ने मांगी माफी !

by admin
BJP's mischievous elements uprooted Congress candidate's hoarding, BJP leader apologized

Agra. “खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे” यह कहावत आज भाजपा कार्यकर्ताओं पर सही साबित हो रही है। कुंडोल स्प्रिंगफील्ड स्कूल के सामने कांग्रेस प्रत्याशी उपेंद्र सिंह के लगे होर्डिंग को भाजपाइयों ने उखाड़ दिया। उस होर्डिंग की बांस बल्ली व फटा हुआ होर्डिंग घटना स्थल के पास में ही रहने वाले भाजपा नेता के घर से बरामद हुई। इस घटना की सूचना मिलने से कांग्रेसियों में आक्रोश फैल गया। कांग्रेस प्रत्याशी उपेंद्र सिंह मौके पर पहुँच गए। होर्डिंग को हटाये जाने और भाजपा नेता के घर से होर्डिंग के बांस बल्ली व फटा हुआ होर्डिंग बरामद होने से कांग्रेसी आक्रोशित दिखे। कांग्रेस प्रत्याशी उपेंद्र सिंह ने इस घटना की शिकायत प्रशासन व क्षेत्रीय पुलिस से की। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर भाजपा नेता के परिजनों ने मामले को खत्म करने के लिए निवेदन किया तो वहीं भाजपा नेता ने सार्वजनिक रूप से कांग्रेस प्रत्याशी उपेंद्र सिंह से इस घटना को लेकर माफी मांगी तब जाकर मामला शांत हुआ।

बीतीरात की है घटना

घटना बीती रात की बताई जा रही है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिदिन की तरह डोर टू डोर जनसंपर्क में जुटे हुए थे। शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी उपेंद्र सिंह ने कलाल खेरिया से अपना जनसंपर्क शुरू किया था। उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान में हरियाणा विधायक गीता भुक्कल भी जनसंपर्क कर रही थीं। लेकिन इस घटना की सूचना मिलते ही प्रत्याशी उपेंद्र सिंह और विधायक गीता भुक्कल मौके पर पहुंच गई। उन्होंने इस घटना की निंदा की और जिला प्रशासन व क्षेत्रीय पुलिस से शिकायत की। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर भाजपा नेता बैकफुट पर आए और सार्वजनिक रूप से उपेंद्र सिंह कांग्रेस प्रत्याशी से माफी मांग कर मामले को खत्म कराया।

शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी उपेंद्र सिंह ने अपनी डोर टू डोर कांवेंसिंग शुरुआत कलाल खेरिया से की थी। उनके साथ हरियाणा की विधायक गीता भुक्कल साथ रही। गीता भुक्कल और कांग्रेस प्रत्याशी उपेंद्र सिंह को अपने बीच पाकर ग्रामीण काफी उत्साहित नजर आए तो वहीं बुजुर्गों ने भी उनका जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों ने खुद उनके लिए डोर टू डोर कन्विंसिंग की और उन्हें आश्वस्त किया कि इस क्षेत्र का हर वोट सिर्फ उन्हीं को जाएगा। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी उपेन्द्र सिंह ने लकवाली, महुआखेड़ा, हिंगोट खेरिया, एत्मादपुर मदरा, काकनपुरा, समोगर,सर्गनखेड़ा,इकथारा, कछपुरा, कुंडोल और नगला आम के जनसंपर्क किया।

कांग्रेस प्रत्याशी उपेंद्र सिंह और हरियाणा विधायक गीता भुक्कल का इन गांव में भी जोरदार स्वागत हुआ और गांव की सूरत और सीरत बदलने के लिए ग्रामीणों ने इस बार कांग्रेस का साथ देने का आश्वासन दिया। कांग्रेसियों ने ग्रामीणों को कांग्रेस की जनहित नीतियों के साथ-साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा किए गए वायदों से रूबरू कराया। साथ ही हर वक्त किसानों के बीच रहने वाले कांग्रेस प्रत्याशी उपेंद्र सिंह के पक्ष में मतदान करने का की अपील भी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी उपेंद्र सिंह आप ही के बीच के हैं, कोई अनजान चेहरा नहीं हैं। लगभग पिछले 15 सालों से वह इस विधानसभा में सक्रिय हैं। किसानों की आवाज उठा रहे हैं। शिक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं। ऐसे व्यक्ति को विधानसभा में भेजना आप सभी की जिम्मेदारी है।

इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए हरियाणा विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि मतदाताओं का पूरा समर्थन कांग्रेस प्रत्याशी उपेंद्र सिंह को मिल रहा है। ग्रामीण विधानसभा सीट कांग्रेस की होगी।लकवाली, महुआखेड़ा,हिंगोट खेरिया, एत्मादपुर मदरा, काकनपुरा, समोगर, सर्गनखेड़ा, इकथारा, कछपुरा, कुंडोल और नगला आम में जनसंपर्क करने के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी उपेंद्र सिंह ने एक बार फिर अपना वायदा दोहराया। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर आपने मुझे विधायक बनाकर विधानसभा भेजा तो इस गांव में इंटरनेट सेवा बिल्कुल फ्री होगी। वहीं गांव की हर सड़क गड्ढा मुक्त होगी और हर किसान की लड़ाई के लिए वह 24 घंटे खड़े रहेंगे। किसानों की आवारा पशुओं को लेकर सबसे बड़ी समस्या है। इसके लिए लड़ाई लड़ी जाएगी और इस विधानसभा में आवारा पशुओं के लिए गौशाला भी बनेंगी।

Related Articles