Home » मोल्दोवा के विदेश मंत्री ने सपरिवार किया ताज़ का दीदार

मोल्दोवा के विदेश मंत्री ने सपरिवार किया ताज़ का दीदार

by admin

आगरा। प्रेम का प्रतीक और विश्व के सात अजूबे में शामिल ताजमहल का दीदार करने के लिए सात समुन्दर पार से मोल्दोवा के विदेश मंत्री टुडोर अपने परिवार के साथ ताज महल पहुँचे थे। विदेश मंत्री तुडोर ने अपनी पत्नी और पूरे डेलिगेशन के साथ ताजमहल का दीदार किया। मोल्दोवा के विदेश मंत्री के ताज भ्रमण को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम कर रखे थे तो ताज में CISF भी उनकी सुरक्षा में नजर आई।

विदेश मंत्री टुडोर ने अपनी पत्नी के साथ करीब दो घंटे ताजमहल में बिताये। इन दो घंटो में टुडोर ने अपनी पत्नी के साथ ताज को बेहद करीबी से देखा। दोनों लोग ताज की खूबसूरती देख कर मुग्ध हो गए और ताज महल की पच्चीकारी और नक्कासी को भी कई संस्कृतियों का अनोखा नमूना बताया।

ताजमहल में बिताये लम्हों को यादगार बनाने के लिए विदेश मंत्री टुडोर और उनकी पत्नी ने सेंट्रल बैंच पर फोटो भी खिंचवाए साथ ही इन लम्हों को अपने कैमरे में भी कैद किया। ताजमहल से रवानगी से पहले टुडोर और उनकी पत्नी ने विजिटर बुक में अपने अनुभव भी साझा किये और अपनी भाषा में ताज महल को अद्भुत बताया।

विदेश मंत्री टुडोर और उनकी पत्नी का कहना था कि साथ अजूबो में से एक ताज महल को देखने के लिए लोग क्यों सात समुन्दर पार से आते है यह ताज को देखने के बाद ही पता चलता है।

Related Articles

Leave a Comment