Home » बम बम भोले की गूंज, दीपों से जगमग हुई यमुना की तलहटी, कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

बम बम भोले की गूंज, दीपों से जगमग हुई यमुना की तलहटी, कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

by admin
The echo of Bam Bam Bhole, the foothills of Yamuna lit up with lamps, tribute to the martyrs of Kargil

आगरा। सावन के पहले सोमवार की शाम को श्री कैलाश मंदिर में बम बम भोले की गूंज के बीच यमुना की तलहटी दीपों से जगमग हो गई। मां यमुना की आरती करने के साथ ही श्री बांके बिहारी वैलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही यमुना साधक सम्मान से सम्मानित करते हुए यमुना को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

प्राचीन श्री कैलाश मंदिर पर यमुना घाट को दीपों से सजाया गया, इसके साथ ही यमुना मां की आरती की गई। प्राचीन कैलाश मंदिर महंत गौरव गिरी श्री बांके बिहारी वैलफेयर सोसायटी के संस्थापक डॉ मदन मोहन शर्मा ने सभी को यमुना स्वच्छता का संकल्प दिलाते हुये सभी भक्तों से प्रत्येक सोमवार यमुना घाट की सफाई में योगदान कर आरती में शामिल होने का भी अनुरोध किया। कारगिल दिवस पर शहीदों को नमन किया गया, उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक व अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा ने अतिथियों सुनील कुमार प्रान्त संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद ब्रजपान्त, दिग्विजय नाथ तिवारी
प्रान्त सह संयोजक ब्लाक प्रमुख सैया मंजू त्यागी, श्रीकांत त्यागी आदि का स्वागत व अभिनन्दन कर “यमुना साधक सम्मान” से सम्मानित भी किया।

सभी यमुना भक्तों ने मिलकर यमुना को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रमुख रूप से राधेश्याम यादव, शिवराम यादव, अमन सारस्वत, नकुल सारस्वत, दीपक सारस्वत, सागर गिरी, अभिषेक गिरी, रवि यादव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles