Home » किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से की मुलाक़ात, आवारा पशुओं की समस्या से कराया अवगत

किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से की मुलाक़ात, आवारा पशुओं की समस्या से कराया अवगत

by admin

आगरा। गुरुवार को किसानों के एक प्रतिनिधि मंडल ने नवागत जिलाधिकारी प्रभुनारायण सिंह से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान किसानों ने उन्हें आगरा के प्रशासनिक दायित्व संभालने के लिए शुभकामनाएं दीं और आगरा जिले में आवारा पशुओं की समस्याओं से उन्हें रूबरू कराया।

किसानों ने बताया कि अवारा गौवंश फसलों को नुकसान पहुँचा रहे है। किसान खून पसीने से अपनी फसल को सींच रहा है और अवारा पशु उसे खराब कर रहे हैं। इसकी कई बार शिकायत किये जाने पर समाधान नहीं हो पा रहा है। इस दौरान किसानों ने मौखिक रूप से जिला अधिकारी को रोहता नहर के किनारे खराब सड़क की जानकारी दी जो काफी समय से खराब पड़ी हुई है। सड़क में गहरे गहरे गड्ढे हो रखे हैं। शमशाबाद रोड़ से गुतिला गंगरौआ होते हुए रोहता नहर की पटरी वाले रोड को जोड़ने वाली सड़क भी काफी समय से खराब पड़ी हुई है। यहाँ से गुजरने वाली जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आये दिन दुर्घटनाये हो रही है।

जिलाधिकारी पी.एन सिंह ने किसानों को जल्द ही समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। किसानों के इस प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से किसान नेता सोमबीर यादव मदरा, मुकेश पाठक, रिंकू भगौर, राजेन्द्र कुमार, मनोज कुमार, धर्मपाल चौधरी, अमन श्रीवास्तव, सीताराम पाठक आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles