आगरा। सदर थाना क्षेत्र के आगरा कैंट स्थित साउथ रेलवे कॉलोनी में उस समय हड़कम्प मच गया जब अज्ञात चोरों ने रेलवे कर्मचारी के सुने घर को अपना निसाना बनाया और लाखों रुपये के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित रेलवे कर्मचारी को सुबह इस घटना की जानकारी हुई। पीड़ित रेलवे कर्मचारी ने इस घटना की सूचना क्षेत्रीय पुलिस को दी और कार्यवाही की मांग की।
पीड़ित मुकेश कुमार रेलवे में लोको पायलट के पद पर तैनात है। जो साउथ रेलवे कॉलोनी में बंगला नम्बर डी 108 में रहते है। पीड़ित लोको पायलट मुकेश कुमार ने बताया कि वो अपनी पत्नी और बेटी के साथ विवाहिता बेटी के ससुराल गए हुए थे। रात को 10 बजे को घर पर वापस लौटे। लेकिन सुबह उठकर जब देखा तो घर की अलमारी के ताले टूटे हुए थे। अलमारी से सोने चांदी के गहने और नगदी अज्ञात चोर लेकर फरार हो गए।
पीड़ित ने बताया कि अज्ञात चोरों में पीछे जंगले को काटा और उस जंगले से अंदर प्रवेश करके चोरी को अंजाम दिया और फरार हो गए। पीड़ित ने इस घटना की सूचना क्षेत्रीय पुलिस को दे दी है। और इस चोरी के खुलासे की मांग की है।