Home » India Got Talent 9 में डांस के हुनर का जलवा बिखेरकर लौटे Crazy Hoppers ग्रुप का हुआ जोरदार स्वागत

India Got Talent 9 में डांस के हुनर का जलवा बिखेरकर लौटे Crazy Hoppers ग्रुप का हुआ जोरदार स्वागत

by admin
The Crazy Hoppers group got a rousing welcome after spreading their dance skills in India Got Talent 9.

Agra. सोनी टीवी के धारावाहिक इंडिया गोट टैलेंट में अपने हुनर का जलवा बिखेर कर आगरा लौटे डांस ग्रुप crazy hoppers का जोरदार स्वागत किया गया। क्षेत्रीय लोगों के साथ साथ शहर के प्रतिष्ठित लोगों ने पूरे देश में आगरा का नाम रोशन करने वाले crazy hoppers ग्रुप के स्वागत सत्कार में शामिल रहे। ढोल नगाड़ों के साथ उन्हें हरियाली वाटिका लाया गया जहां इन डांसरों का स्वागत हुआ। शहरवासियों से इस प्यार को पाकर crazy hoppers ग्रुप्स का मनोबल और भी ज्यादा बढ़ गया और अगली बार ट्रॉफी पर अपना नाम लिखने की बात कही।

IGT में रनर अप रहा crazy hoppers

आकाश डांस अकादमी को रनर अप करने वाली और क्रेजी होपर्स ग्रुप की कोरियोग्राफर का कहना था कि आज उनकी सभी स्टूडेंट्स ने उनका नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है। आकाश डांस अकादमी से लेकर इंडिया गोट टैलेंट तक का सफर यादगार रहा। इस सफर के दौरान काफी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। डांसिंग क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया और फिर डांस सीखने की इच्छा रखने वाले छात्रों को डांसिंग का हुनरमंद बनाया और आज यह कामयाबी हासिल की है कि इंडिया गोट टैलेंट में यह ग्रुप रनर अप रहा है।

थमा नहीं है सफर

क्रेजी होपर्स डांस ग्रुप की कोरियोग्राफर का कहना है कि अभी क्रेजी होपर्स का सफर थमा नहीं है। अभी तो कई मुकाम हासिल करने हैं, इसके लिए जी तोड़ मेहनत करनी है और नए-नए डांसिंग एक्स तैयार करने हैं जिससे अगले सफर के दौरान उन्हें प्रस्तुत किया जा सके।

इंडिया गोट टैलेंट में प्रतिभाग करके लौटे दुष्यंत का कहना है कि हर बार कुछ ऐसा करना होता था जिससे वे इस प्रतियोगिता में बने रहे। अगली बार उसी बेंच मार्क को जो हमने उस दौरान बनाया था, उसी को तोड़ना होता था जिससे जज उनसे प्रभावित हो और देशवासी उन की प्रस्तुति देखकर उन्हें वोट करें। उन्होंने बताया कि कई प्रस्तुतियां तो ऐसी रहे जिनके लिए उन्हें देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बधाइयां मिली और इस ग्रुप को पहचान भी मिली। आज क्रेजी होपर्स देश के बेहतरीन डांस ग्रुपों में अपनी पहचान बना चुका है।

इंडिया गोट टैलेंट में प्रतिभाग कर अपने प्रदर्शन से आगरा के साथ-साथ प्रदेश का देश भर में नाम रोशन करके लौटे क्रेजी होपर्स ग्रुप के सभी डांसरों का शहर वासियों ने दिल खोलकर स्वागत किया। शहर वासियों का कहना था कि आज डांसिंग क्षेत्र में भी आगरा का नाम रोशन हो चुका है। ऐसा नहीं है कि पहले आगरा शहर का नाम सुर्खियों में न रहा हो सांस्कृतिक नृत्य कला व अन्य क्षेत्रों में भी आगरा का नाम रोशन हुआ है लेकिन पहली बार वेस्टर्न डांस इन कल्चर में आगरा ने सुर्खियां बटोरी हैं। आज इन सभी डांसरों का जोरदार स्वागत किया गया है।

Related Articles