Home » आगरा में सटोरिए की बर्थडे पार्टी में सिपाही ने लगाए डीजे पर ठुमके

आगरा में सटोरिए की बर्थडे पार्टी में सिपाही ने लगाए डीजे पर ठुमके

by admin
The constable danced on the DJ at the bookie's birthday party in Agra

आगरा (21 May 2022 Agra News)। आगरा में सटोरिये की बर्थडे पार्टी में सिपाही ने लगाए डीजे पर ठुमके। वीडियो वायरल।

जिले के पुलिस कप्तान सुधीर कुमार सिंह इन दिनों बल्लेबाजी कर रहे हैं। खासतौर से एसएसपी आगरा अपने ही विभाग के उन लोगों के खिलाफ कार्यवाही कर रहे हैं जो लोग जुआ और सट्टे जैसे अवैध कार्य में लिप्त हैं। बीते 19 मई को सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो तेजी से वायरल हुए थे। वायरल वीडियो में सटोरियों की बर्थडे पार्टी में शामिल एक सिपाही डीजे पर ठुमका लगा रहा था। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पुराना है। मगर सवाल इस बात का है कि जब खाकी वर्दीधारी ही अपराधियों, जुआरियो और सटोरियों के साथ डीजे पर ठुमके लगाएंगे तो अपराध पर नियंत्रण कैसे लगेगा।

किसने आयोजित की थी बर्थडे पार्टी
सटोरियों के साथ डीजे पर ठुमका लगाने का वीडियो जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के आगरा बोदला बिचपुरी मार्ग स्थित धक धक कैफे का है। बताया यह भी जा रहा है कि थाना जगदीशपुरा का हिस्ट्रीशीटर का भाई और सटोरिया छुट्टन ने बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था। जहां जमकर
बीयर चली। थाने के हिस्ट्रीशीटर जुआरी और सटोरियों के साथ में सिपाही रविंदर जमकर ठुमके लगा रहा था। इस बर्थडे पार्टी में सिपाही रविंद्र के अलावा सटोरिया छुट्टन, राजेश, विवेक पंडित और अन्य जुआरी और सटोरिया शामिल हैं।

पूर्व से विवादित रहा है सिपाही रविन्द्र
पूर्व में जगदीशपुरा थाने में तैनात और वर्तमान में सिकंदरा थाने में तैनात सिपाही रविंद्र पूर्व से विवादित रहा है। अब तक सिपाही रविंद्र का 20 वर्षों का कार्यकाल जगदीशपुरा और सिकंदरा थाने में ही रहा है। बताया जाता है कि सिपाही रविंद्र जुआरी और सटोरियों के ब्याज के पैसे पटवाने की भी जिम्मेदारी लेता है। इतना ही नहीं सिपाही रविंद्र कई निर्दोष लोगों को अब तक सिकंदरा और जगदीशपुरा थाने से एनडीपीएस में जेल भी भिजवा चुका है।

अगर हुई जांच तो होगा बड़ा खुलासा
जुआरी और सटोरियों के अलावा सिपाही रविंदर के साथी सिपाही रविंदर की करनी से दुखी हैं। पुलिस विभाग में भी सिपाही रविंदर कई लोगों की कब्र खोद चुका है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सटोरियों और जुआरियों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीँ बताया जा रहा है कि अगर एसएसपी आगरा सिपाही रविंद्र की करतूतों की जांच कराएं तो बड़ा खुलासा हो सकता है।

Related Articles