Home » शिकायतकर्ता के साथ अपने अधिकारी के लिए भी किया अभद्र भाषा का प्रयोग, ऑडियो वायरल

शिकायतकर्ता के साथ अपने अधिकारी के लिए भी किया अभद्र भाषा का प्रयोग, ऑडियो वायरल

by pawan sharma

आगरा। भ्रष्टाचार को लेकर सुर्खियों में रहने वाले आगरा नगर निगम के अधिकारी अब अभद्रभाषा का प्रयोग से लेकर गाली गलौज के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। नगर निगम के लोहामंडी जोन में तैनात एक निगम अधिकारी ने फोन पर एक शिकायतकर्ता को गाली गलौच कर अपने ही विभाग की फज़ीहत करा दी है। नगर निगम के इस अधिकारी की ऑडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुई, नगर निगम विभाग में भी हड़कंप मच गया। निगम के इस अधिकारी ने शिकायत कर्ता के साथ साथ अपने उच्च अधिकारियों को भी नही बक्शा है।

सोशल मीडिया और मीडिया की सुर्खियां बनी वायरल ऑडियो लोहामंडी ज़ोन में तैनात सेनेटरी इंस्पेक्टर बन्ने की है। मामला एक रिटायर्ड कर्मचारी से काम कराने और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए रिश्वत लेने से जुड़ा है। शिकायत कर्ता ने अपने परिजन के मृत्यु प्रमाण पत्र की जांच रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिटायर्ड कर्मचारी प्रेमचंद के रिश्वत लेने की शिकायत सेनेटरी इंस्पेक्टर से की थी। शिकायत करने पर ही सेनेटरी इंस्पेक्टर भड़क गए। ऑडियो में साफ कह रहे है कि रिटायर्ड प्रेमचंद से काम कराया जा रहा है इसके लिए उच्च अधिकारियों से कोई अनुमति नही ली। जब शिकायतकर्ता ने अपने आप को कांग्रेस पार्टी का पदाधिकरी बताने और इसकी शिकायत उच्च अधिकरी से करने की बात कही तो निगम के यह अधिकारी भड़क गए। कानून का पाठ पढ़ाने की कहते हुए निगम के इस अधिकारी ने सारी हदें पार कर दी और शिकायत कर्ता कृष्णा के साथ साथ कांग्रेस पार्टी को भी गालियां देने लगे। इतना ही नही यह जनाब कह रहे है कि जब यह मामला नगर आयुक्त और अपर नगर आयुक्त तक पहुँचेंगा तो वो बन्ने का नाम आने पर खुद ही पीछे हट जायेगे।

इस ऑडियो में यह अधिकारी अपने उच्च अधिकारी चैरसिया को भी भरा बुला कह रहा है।
फिलहाल कुछ भी हो लेकिन निगम के अंदर सेवानिर्वत्त कर्मचारी भी अपनी सेवाएं देकर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को बढ़ा रहे हैं। देखना होगा कि इस ऑडियो के वायरल होने के बाद निगम अधिकरी इस अधीनस्थ के खिलाफ क्या कार्यवाही करते है।

Related Articles

Leave a Comment