Home » भंडारे की सब्जी में गिरकर बालक गंभीर रूप से घायल, उपचार के दौरान हुई मौत

भंडारे की सब्जी में गिरकर बालक गंभीर रूप से घायल, उपचार के दौरान हुई मौत

by pawan sharma

फतेहाबाद। फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम पिन्ना पुरा में बीती शुक्रवार रात दशहरा पर गांव में हो रहे भंडारे में सब्जी के बड़े भगौने में एक 5 वर्षीय बालक गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको तत्काल आगरा रेफर किया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान शनिवार को उस मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम पिन्ना पुरा में राजू वर्मा पुत्र देवलाल के यहां नवदुर्गा पर्व के अंतिम दिन दशहरा पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा था। भंडारे में सब्जी बनाई जा रही थी। पास ही बड़े भगोने के पास 5 वर्षीय अमन पुत्र संतोष साथी बच्चों के साथ पकड़म-पकड़ाई का ख़ेल खेल रहा था। खेलते समय अचानक धक्का लगने पर वह सब्जी के भगोने में जा गिरा। सब्जी गरम होने के कारण मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया।

आनन-फानन में ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और फतेहाबाद में चिकित्सकों को दिखाया जहां से गंभीर अवस्था में उसे तत्काल आगरा रेफर कर दिया गया। शनिवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं इस मामले में कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया है।

Related Articles

Leave a Comment